Pregnancy diet chart in hindi – प्रेगनेंसी डाइट चार्ट(Pregnancy me kya khana chahiye)

Pregnancy diet chart in hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Pregnancy diet chart in hindi – प्रेगनेंसी डाइट चार्ट(Pregnancy me kya khana chahiye) के बारे में जानकारी। हर महिला जब गर्भवती होती है तो उस समय उसको अपनी डाइट का बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। ताकि वो हेल्दी रहे और उसका बेबी भी पूरी तरह से तंदुरुस्त पैदा हो। यहां आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं जिसकी वजह से वह फिजिकली और इमोशनली अपने अंदर बदलाव महसूस करती है और उस वजह से बहुत बार वह परेशान भी हो जाती है। साथ ही साथ वह इस बात को लेकर भी दुविधा में रहती है कि उसे कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए। तो अगर आप भी एक महिला हैं और प्रेगनेंसी डाइट चार्ट के बारे में जानकारी ढूंढ रही हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल (Pregnancy diet chart in hindi)को सारा पढ़ें और जानें कि एक गर्भवती महिला को कैसा भोजन खाना चाहिए।

 अपने आहार में इन चीजों का करें उपयोग

यदि आप एक गर्भवती महिला हैं और आप हमेशा इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि आपको प्रेग्नेंसी के समय किस तरह का आहार सेवन करना चाहिए और किस तरह के आहार से बचना चाहिए तो उसके बारे हम यहां आपको निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं जो कि इस तरह से है –

डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, छाछ और घी किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन जो महिलाएं गर्भवती होती है उनके लिए यह और भी ज्यादा आवश्यक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस टाइम वह प्रेग्नेंट होती है उस समय उनके बच्चे के विकास के लिए कैल्शियम के अलावा प्रोटीन की भी बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए आपको अपने आहार में डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आपका शिशु तेजी के साथ विकास करें।

हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन

हरी पत्तेदार सब्जियों का उपयोग गर्भवती महिलाओं को जरूर करना चाहिए क्योंकि इनसे उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर इत्यादि मिलता है। बताते चलें कि एक प्रेग्नेंट महिला को अपनी डाइट में वसा के अलावा प्रोटीन और विटामिन की भी आवश्यकता होती है इसलिए उसे चाहिए कि वह अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग अधिक करे।

फ्रूट्स और जूस

स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर भी यह सलाह देते हैं कि हर दिन फलों का उपयोग करना चाहिए तो ऐसे में जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे अपनी डाइट में जरूर खाने चाहिए। यहां बताते चलें कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सेब, संतरा, नाशपाती, तरबूज इत्यादि का इस्तेमाल करना चाहिए और इसके अलावा उसे ताजे फलों का जूस भी जरूर पीना चाहिए। लेकिन यहां आपको बता दें कि अंगूर, अनानास और पपीता ऐसे फल है जिनका उपयोग एक गर्भवती महिला को नहीं करना चाहिए।

साबुत अनाज का करें उपयोग

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में महिलाओं को चाहिए कि वह अपने डाइट में साबुत अनाज को भी जरूर शामिल करें। बताते चलें कि साबुत अनाज में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अपने खाने में ब्राउन राइस, ओट्स किनवा जैसी चीजों को जरूर शामिल करें।

प्रेगनेंसी में एक महिला को कितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है

यहां आपको बता दें कि जिस समय कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उस समय उसे अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। उदाहरण के तौर पर एक महिला को हर दिन 1900 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसी तरह से अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है तो उसे हर दिन 2200 कैलोरी की आवश्यकता होती है। यहां निम्नलिखित हम आपको चार्ट के जरिए समझा रहे हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कौन से तत्व की कितनी मात्रा में आवश्यकता होती है –

पोषक तत्व सामान्य महिला प्रेग्नेंट महिला  
प्रोटीन 50 ग्राम हर दिन 65 ग्राम हर दिन
आयरन 30 मिलीग्राम हर दिन 40 मिलीग्राम हर दिन
आयोडीन 100-200 माइक्रोग्राम हर दिन +25 माइक्रोग्राम हर दिन
कैल्शियम 400 मिलीग्राम हर दिन 1000 मिलीग्राम हर दिन
फोलिक एसिड 100 माइक्रोग्राम हर दिन 400 माइक्रोग्राम हर दिन

पूरे दिन करें ऐसे डाइट प्लान | Pregnancy diet chart in hindi 

यहां आपको बता दें कि एक प्रेग्नेंट महिला को अपने पूरे दिन के खाने का बहुत अधिक ख्याल रखना पड़ता है ताकि उसके शरीर में पोषक तत्वों की कमी ना होने पाए और उसके शिशु का विकास भी ठीक तरह से होता रहे। निम्नलिखित हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि उसे दिन भर कितनी बार और कितना खाना खाना चाहिए –

ब्रेकफास्ट में क्या क्या खाए

  • एक कटोरी दलिया
  • एक छोटी कटोरी सेंवई
  • एक छोटी कटोरी सब्जी या फिर भी लिया जा सकता है
  • दो ताजे फल
  • पांच बदाम या फिर एक अखरोट
  • 50 ग्राम पनीर या एक आमलेट या फिर वेजिटेबल सैंडविच
  • दो परांठे जिसमें गाजर आलू या फिर दाल भरी हो
  • एक छोटी कटोरी दही
  • एक गिलास छाछ या फिर दूध

 लंच में क्या क्या खाएं

  • एक कटोरी सलाद और उसके साथ थोड़ा सा रायता
  • दो रोटी और एक कटोरी दाल
  • एक कटोरी दही या पनीर या सब्जी या फिर मिक्स वेज
  • एक कटोरी चिकन के साथ चावल या फिर रोटी
  • या एक कटोरी पालक पनीर के साथ रोटी या चावल
  • जीरा या लेमन राइस

 इवनिंग स्नेक्स में क्या-क्या खाएं

  • एक कप ग्रीन टी
  • एक कप दूध
  • एक कटोरी दलिया
  • एक कटोरी भुना चना
  • गाजर का हलवा जिसमें मीठा कम हो
  • ताजा फल या फिर फ्रूट जूस
  • 5 या 10 बादाम
  • एक कटोरी स्प्राउट्स या एक अंडा उबला हुआ

ये भी पढ़े :Healthy Heart Tips in Hindi – दिल को स्वस्थ (hriday ko swasth kaise rakhe)रखने के सरल उपाय

 डिनर में क्या क्या खाएं

  • एक कटोरी दही
  • एक कटोरी सब्जी या दाल
  • थोड़ा सा सलाद
  • एक गिलास छाछ और उसके साथ सादा पराठा
  • खिचड़ी और एक कटोरी दही
  • ज्वार या फिर बाजरे की रोटी घी के साथ
  • दो-तीन रोटी
  • एक गिलास रायता और साथ में वेजिटेबल पुलाव

सोते समय

  • एक गिलास दूध
  • कोई फल

ये भी पढ़े : Healthy Foods in Hindi & heart {healthy foods} -स्वस्थ आहार और इसके फायदे

Healthy Life style Tips In Hindi – हेल्दी लाईफ के 10 नियम(Health care tips in Hindi)

कंक्लुजन (Pregnancy me kya khana chahiye)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Pregnancy diet chart in hindi – प्रेगनेंसी डाइट चार्ट(Pregnancy me kya khana chahiye) और इस पोस्ट में हमने आपको (Pregnancy diet chart in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं

Leave a Comment