Healthy Heart Tips in Hindi – दिल को स्वस्थ (hriday ko swasth kaise rakhe)रखने के सरल उपाय

Healthy Heart Tips in Hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आएं हैं Healthy Heart Tips in Hindi – दिल को स्वस्थ (hriday ko swasth kaise rakhe)रखने के सरल उपाय के बारे में जानकारी। आज के दौर में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी मृत्यु दिल की बीमारियों की वजह से होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अगर अपनी डेली रूटीन में छोटे-छोटे बदलाव कर लें तो आप अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं। पर कुछ लोग अपने दिल को स्वस्थ तो रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वह कौन से तरीके या उपाय हैं जिनकी सहायता से वह अपने दिल का स्वास्थ्य बेहतर बना सकते हैं। अगर आप भी अपने दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए हार्ट टिप्स ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें(hriday ko swasth kaise rakhe) और जानें पूरी जानकारी।

 दिल को स्वस्थ बनाए रखने लिए सरल टिप्स (Heart tips in Hindi)

अपने दिल को बीमारियों से बचाए रखने और उसे हेल्थी बनाने के लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे जिनको फॉलो करके आप अपने हार्ट का बेस्ट तरीके से ख्याल रख सकेंगे। यहां हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि वह कौन से उपाय हैं जिनसे आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं उनकी जानकारी इस प्रकार से है-

स्मोकिंग बिल्कुल भी ना करें

अगर आपको धूम्रपान यानी स्मोकिंग करने का शौक है तो आप इसे आज ही बंद कर दें क्योंकि यह आपके दिल के लिए काफी अधिक खतरनाक होती है। बताते चलें कि बहुत से लोग स्मोकिंग करके यह सोचते हैं कि वह तनाव से मुक्ति हासिल कर रहे हैं जो कि गलत है क्योंकि सिगरेट में मौजूद तंबाकू आपके कोरोनरी हार्ट बीमारियों को बढ़ाने के साथ-साथ रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से आपको दिल की बीमारी हो सकती है। तो इसलिए अपने दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए आज ही अपनी इस खराब आदत को पूरी तरह से छोड़ दें और इसकी जगह पर आप च्युइंग गम या निकोटिन पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

जो लोग यह चाहते हैं कि उनका दिल और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहें तो उन्हें चाहिए कि वह नियमित रूप से वर्कआउट करें। क्योंकि व्यायाम करने से आपकी बॉडी की शेप अच्छी होती है और साथ ही साथ आपका हृदय भी रोगों से बचा रहता है। यहां आपको बता दें कि जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो उससे आपका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है व शरीर में लचीलापन आता है और इसके साथ-साथ एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। तो इसलिए अगर आपको व्यायाम करने की आदत नहीं है तो इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लें।

ये भी पढ़े :Immunity Booster Foods Vitamin C And Vitamin D | कोरोनाकाल में विटामिन सी और डी से बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

हेल्दी भोजन खाएं

स्वस्थ हृदय के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप हेल्दी और संतुलित भोजन का सेवन करें क्योंकि इस तरह से आपका दिल अनेकों बीमारियों से बचा रहता है। यहां आपको बता दें कि आप हर दिन पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ आहार खाएं जैसे कि –

  • जब भी आप भोजन खाएं तो मात्रा का ध्यान रखें क्योंकि कुछ लोगों को यह आदत होती है कि वह स्वाद स्वाद में बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं जो कि उनकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता। इसलिए हमेशा सही मात्रा में भोजन खाएं ताकि आपके दिल पर कोई हानिकारक प्रभाव ना पड़े।
  • सब्जियों और फलों में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए यह हृदय की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो हर दिन आप अपने आहार में फलों और सब्जियों का उपयोग करें जिससे कि आपको विटामिन और खनिज जैसे पोष्टिक तत्व मिल सकें।
  • साबुत अनाज के अंदर काफी अधिक मात्रा में उच्च फाइबर पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी अधिक महत्वपूर्ण होता है इसलिए नियमित रूप से साबुत अनाजों का प्रयोग करें।
  • कुछ लोगो को स्वस्थ वसा के बारे में पता नहीं होता है तो यह आपको बता दें कि मेवे, बीज, वनस्पति तेल और जैतून का तेल स्वस्थ्य वसा में आता है और वही क्रीम मक्खन ग्रेवी अस्वस्थ वसा में आते हैं तो इसलिए आप अपने भोजन में स्वस्थ वसा का उपयोग करें।
  • कुछ लोगों को मीठा बहुत पसंद होता है इसलिए वह चीनी का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं यहां आपको बता दें कि चीनी में कैलोरी काफी अधिक होती है जिसकी वजह से आपको दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है तो इसलिए अपने दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए चीनी का उपयोग जितना हो सके कम करें।

शराब का सेवन ना करें

जो लोग हर दिन शराब पीते हैं तो उन्हें हम यहां बता दें कि यह आपके हृदय के लिए काफी घातक साबित हो सकती है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं तो केवल सीमित मात्रा में ही करें या फिर बिल्कुल भी ना करें।

तनाव से दूर रहें

आज के समय हर इंसान की जिंदगी ऐसी बन गई है कि उसे किसी ना किसी चीज को लेकर या काम को लेकर तनाव बना रहता है जो कि उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो बुरा होता ही है साथ ही साथ दिल के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसलिए अपने तनाव को कम करने के लिए कोशिश करें और इसके लिए आप मेडिटेशन, हीलिंग म्यूजिक, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, वगैरह कर सकते हैं।

दांतो को रखें साफ

अगर आप यह चाहते हैं कि आपका दिल स्वस्थ रहे तो इसके लिए जरूरी है कि आप हर दिन अपने दांतो को दो टाइम ब्रश करें क्योंकि हमारे दांतो का संबंध हमारे दिल की हेल्थ के ऊपर होता है क्योंकि अगर कोई बीमारी मसूड़ों में लग जाती है तो उससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। तो बेहतर यही है कि आप नियमित रूप से अपने दांत साफ करें और ओरल सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें।

डायबिटीज पर कंट्रोल करें

जिन लोगों को शुगर यानी कि डायबिटीज की बीमारी है तो उन्हें चाहिए कि वह अपनी शुगर को कंट्रोल में रखें क्योंकि जो डायबिटीज के पेशेंट होते हैं उनमें उच्च कैलोरी स्तर पाया जाता है जो कि हृदय की बीमारी के खतरे को बढ़ा देता है तो इसलिए बेहतर यही है कि अगर आपको डायबिटीज है तो उसे कंट्रोल में रखें।

कोलेस्ट्रोल की जांच करवाना

दिल के लिए हाई कोलेस्ट्रॉल काफी अधिक हानिकारक होता है और इसके साथ साथ हाई ब्लड प्रेशर भी हृदय के लिए नुकसानदायक माना जाता है तो इसलिए बेहतर है कि आप नियमित रूप से अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें जिससे कि आपको दिल की बीमारी का खतरा ना हो सके। यहां बताते चलें कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की वजह से आप को हार्ट अटैक आ सकता है।

अपने वेट को कंट्रोल में रखें

जब किसी इंसान का वजन बढ़ जाता है तो उसकी वजह से भी उसे दिल की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको चाहिए कि अपने वजन को संतुलित रखें और उसे बढ़ने ना दें इसके लिए आप हर दिन एक्सरसाइज करें और संतुलित भोजन खाएं। साथ ही बता दें कि अगर आपका वजन बहुत ही ज्यादा हो गया है तो इसके लिए आप फिर डॉक्टर से इलाज जरूर करवाएं।

ये भी पढ़े : Healthy Foods in Hindi & heart {healthy foods} -स्वस्थ आहार और इसके फायदे

Healthy Life style Tips In Hindi – हेल्दी लाईफ के 10 नियम(Health care tips in Hindi)

कंक्लुजन (hriday ko swasth kaise rakhe)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Healthy Heart Tips in Hindi – दिल को स्वस्थ (hriday ko swasth kaise rakhe)रखने के सरल उपाय और इस पोस्ट में हमने आपको (Healthy Heart Tips in Hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं |

Leave a Comment