Immunity Meaning in Hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Immunity Meaning in Hindi -कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं? के बारे में जानकारी। आपने अकसर सुना होगा कि किसी भी रोग से खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहे। क्योंकि इम्यूनिटी के अंदर इतनी क्षमता होती है कि वह बॉडी को हर प्रकार के संक्रमण से बचाने का काम करती है। साथ ही साथ यह व्यक्ति के फेफड़ों को भी अनेकों तरह के इंफेक्शन से भी बचाती है। लेकिन बहुत से लोगों को यही मालूम नहीं होता कि इम्यूनिटी क्या होती है और अगर आप भी इसके बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें इसके बारे में सारी महत्वपूर्ण बातें।
इम्यूनिटी क्या होती है (what is immunity in Hindi)
तो यहां आपको सबसे पहले बता दें कि इम्यूनिटी को हिंदी में रोग प्रतिरोधक क्षमता के नाम से जाना जाता है। बताते चलें कि व्यक्ति की बॉडी को जीवाणु और वायरल संक्रमण से बचाव करने में यह काफी महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। यह किसी भी इंसान के शरीर के अंदर की ऐसी शक्ति है जो बॉडी के अंदर से बीमारियों को बाहर निकालने का काम करती है और अगर किसी का इम्यूनिटी सिस्टम कमज़ोर हो जाता है तो ऐसे में वह व्यक्ति बीमारियों से लड़ नहीं पाता।
इम्यूनिटी कितने प्रकार की होती है (Immunity types in Hindi)
आप यहां आपको बता दें कि इम्यूनिटी के दो प्रकार होते हैं जिनकी जानकारी निम्नलिखित है-
- इनेट इम्यूनिटी – यह एक ऐसी इम्यूनिटी है जो किसी भी इंसान के शरीर में थोड़े समय के लिए रहती है लेकिन उसे रोगों से लड़ने की शक्ति देती है।
- एडेटिव इम्यूनिटी – यह इम्यूनिटी लंबे टाइम तक व्यक्ति की बॉडी में बनी रहती है और उसे रोगों से लड़ने और बचाने में काफी अधिक हेल्पफुल साबित होती है।
इम्यूनिटी कम होने की क्या वजह होती है (Low immunity causes in Hindi)
हर इंसान के शरीर की बनावट और संरचना अलग-अलग होती है जिसकी वजह से अगर किसी की इम्युनिटी कम होती है तो उसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे कि –
योग और एक्सरसाइज ना करना
मौजूदा समय में लोगों का लाइफ स्टाइल ऐसा बन गया है कि जिसकी वजह से उन्हें हर दिन एक्सरसाइज या फिर योग करने का टाइम बिल्कुल भी नहीं मिल पाता है। जब इंसान फिजिकल एक्टिविटीज नहीं करता है तो तब उसकी इम्यूनिटी बहुत कमज़ोर हो जाती है जिसकी वजह से बीमारियों से लड़ने में फेल हो जाते हैं।
नींद पूरी ना करना
बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो रात को देर तक काम करते हैं या फिर मोबाइल पर अपने दोस्तों के साथ चैटिंग करते हैं जिसकी वजह से वह रात को टाइम पर नहीं सोते हैं। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं होती जिसकी वजह से उनके शरीर की इम्यूनिटी धीरे-धीरे बहुत कम हो जाती है।
टेंशन या तनाव होना
हर इंसान की जिंदगी में कोई ना कोई ऐसी बात जरूर होती है जिसकी वजह से उसे टेंशन रहती है। तो यहां आपको बता दें कि कभी-कभी जब तनाव ज्यादा हो जाता है तो व्यक्ति को सिर दर्द, सीने में दर्द इत्यादि की समस्याएं होने लगती हैं। इस तरह से जब कोई इंसान लगातार तनाव में रहता है तो उसकी इम्यूनिटी बहुत कम हो जाती है।
संतुलित भोजन का उपयोग ना करना
शरीर को हेल्दी रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि इंसान को ऐसा आहार लेना चाहिए जिसमें सभी पोषण युक्त तत्व शामिल हों लेकिन आज के समय में जंक फूड का चलन बहुत तेजी के साथ बढ़ गया है जो किसी भी बच्चे या बड़े की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। यहां बता दें कि जंक फूड के अंदर सही पोषक तत्व नहीं होते हैं जिसकी वजह से आपके शरीर की इम्युनिटी कम हो जाती है।
शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए (How to increase immunity in Hindi)
हेल्दी जिंदगी जीने के लिए जरूरी है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे। लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी इम्यूनिटी कम हो रही है तो उसके लिए आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं –
हर दिन करें एक्सरसाइज
अगर आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चाहिए कि अपनी जिंदगी में एक्सरसाइज को शामिल कर लें इस तरह से जब आपकी बॉडी के सभी पार्ट हर रोज व्यायाम करेंगे तो उससे आपकी पूरी बॉडी हेल्थी बनती है और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है जिससे कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होती है और बढ़ती है।
भरपूर नींद लें
अगर आप यह चाहते हैं कि आपके शरीर की इम्यूनिटी बड़े तो इसके लिए आपको हर दिन कम से कम 7 या 8 घंटे की नींद सोना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बताते चलें कि आप अपने सोने और उठने का एक टाइम बना लें जिससे कि आपके शरीर को पूरी तरह से आराम मिले और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हो।
साफ सफाई का रखें ख्याल
स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी है कि आप अपने आसपास पूरी तरह से साफ सफाई रखें क्योंकि अगर आपके आसपास गंदगी होगी तो वहां पर जीवाणु या फिर संक्रमण पैदा हो जाता है जो आपको हानि पहुंचा सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको चाहिए कि जब भी खाना खाएं तो अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं और खाना खाने के बाद भी अपने हाथ अच्छी तरह से धोलें।
ग्रीन टी पिएं
अगर आप कॉफी पीने के बहुत ज्यादा शौकीन है तो आप इसकी जगह ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिए क्योंकि इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
अपने आहार में शामिल करें विटामिन डी
विटामिन डी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने आहार में विटामिन डी को जरूर शामिल करें। तो आपको चाहिए कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भोजन में सीफूड के साथ-साथ अनार, लहसुन, अदरक, ब्रोकली जैसी चीजों को खाएं।
ये भी पढ़े : Healthy Foods in Hindi & heart {healthy foods} -स्वस्थ आहार और इसके फायदे
दवाइयों के अधिक सेवन से बचें
अगर आप अपनी किसी बीमारी को ठीक करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं तो उस टाइम आप की बीमारी तो ठीक हो जाती है पर दवाइयां जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो उससे आपकी इम्यूनिटी प्रभावित होती है।
जंक फूड से दूर रहें
कुछ लोगों को जंक फूड खाने का बहुत शौक होता है क्योंकि ये खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। तो अगर आप भी जंग फूड के दीवाने हैं और पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक, पेस्ट्री आदि बहुत ज्यादा खाते हैं, तो यहां आपको बता दें कि इन सब चीजों से आपके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है तो इसलिए इन्हें खाने से परहेज करें।
Healthy Life style Tips In Hindi – हेल्दी लाईफ के 10 नियम(Health care tips in Hindi)
कंक्लुजन (Immunity Meaning in Hindi)
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Immunity Meaning in Hindi -कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं? और इस पोस्ट में हमने आपको (Immunity Meaning in Hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं