anxiety meaning in hindi- एंजायटी क्या है , लक्षण, कारण और उपचार कैसे करें?

anxiety meaning in hindi : दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे anxiety meaning in hindi- एंजायटी क्या है लक्षण, कारण और उपचार कैसे करें? अगर आपको एंजायटी डिसऑर्डर है और आप इसके बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं या इसका इलाज करने के लिए घरेलू तरीके जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें क्योंकि आज इस पोस्ट में हम आपको एंजायटी से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी देंगे जिन को जानने के बाद आप इसका उपचार बहुत आराम से कर सकेंगे।

एंजायटी क्या होती है (what is anxiety in Hindi / anxiety disorder in hindi)

यहां सबसे पहले आपको बता दें कि एंजाइटी (anxiety disorder in hindi)को हिंदी में चिंता के नाम से जाना जाता है। यदि आपको यह मालूम नहीं है कि एंजाइटी क्या होती है तो आपको बता दें कि इसके अंदर रोगी को बहुत ही ज्यादा बेचैनी होती है। साथ ही साथ उसके मन में बहुत ही नेगेटिव थिंकिंग आती है और उसके अलावा उसके दिल में अनेकों तरह के डर और चिंताएं भी हर समय बनी रहती हैं। इस वजह से अकसर उसके हाथ कांपते हैं और पसीना भी उसे बहुत ज्यादा आता है। बताते चलें कि अगर इसका सही टाइम पर इलाज किया जाए तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा भयंकर साबित हो सकती है और कई बार इसकी वजह से रोगी को मिर्गी की बीमारी हो जाती है।

एंजाइटी के लक्षण क्या-क्या होते हैं (anxiety symptoms in Hindi)

जिन लोगों को एंजाइटी यानी चिंता की बीमारी होती है उनके अंदर निम्नलिखित प्रकार के लक्षण देखने को मिलते हैं जिनकी जानकारी इस तरह से है –

  • दिल की धड़कन का बहुत ही ज्यादा तेज हो जाना और साथ ही साथ सांस फूलना।
  • शरीर की संपूर्ण मांसपेशियों में तनाव महसूस होना।
  • सीने में खिंचाव होना।
  • किसी इंसान या चीज से बहुत ज्यादा अटैचमेंट होना।

एंजाइटी के क्या कारण होते हैं (anxiety reasons in Hindi or Reason for anxiety disorder in hindi)

एंजाइटी के एक नहीं बहुत सारे कारण होते हैं जिनके बारे में हम निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं –

परिवार की मेडिकल हिस्ट्री

अगर किसी के घर में पहले से ही किसी को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रही हो तो ऐसे में उन्हें एंजायटी डिसऑर्डर की परेशानी हो सकती है। क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है जो एक पीढ़ी से होती हुई दूसरी पीढ़ी में पहुंच जाती है।

ऐसी बातें जो इंसान को तनाव में रखती हैं

जो लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं उन्हें भी एंजायटी की परेशानी हो सकती है जैसे कि ऑफिस का तनाव या फिर कभी किसी बहुत ही करीबी इंसान की मृत्यु हो जाए तो तब भी व्यक्ति बहुत ज्यादा गम में डूब जाता है। वहीं युवाओं का अगर उनकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाए तो वह भी बहुत ज्यादा तनाव में चले जाते हैं और यह सब चीजें एंजाइटी को इनवाइट करती हैं।

ये भी पढ़े : Home remedies of Acidity in Hindi-एसिडिटी के कारण एवं दूर करने के रामबाण उपाय

हेल्थ रिलेटेड परेशानियां

कुछ लोगों को कई तरह की बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं जैसे कि हार्ट प्रॉब्लम, डायबिटीज, अस्थमा, थायराइड इत्यादि। इसके अलावा अगर कोई इंसान बहुत लंबे टाइम से डिप्रेशन में रह रहा है तो वह भी एंजाइटी का शिकार हो सकता है।

नशा करना

कुछ लोग अपनी टेंशन को भुलाने के लिए नशे का इस्तेमाल करते हैं जैसे कि अफीम, गांजा, शराब इत्यादि। लेकिन यहां वह यह भूल जाते हैं कि नशे का सहारा लेना किसी समस्या का हल नहीं है बल्कि उल्टा इसकी वजह से वह एंजायटी की बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।

पर्सनालिटी डिसऑर्डर

पर्सनैलिटी डिसऑर्डर की वजह से भी लोगों को एंजायटी की समस्या हो सकती है। बताते चलें कि कुछ लोगों को हर चीज को परफेक्ट तरीके से करने की आदत होती है जो कि उनके लिए समस्या बन जाती है। इस बात को कभी भी नहीं भूलना चाहिए कि हमेशा चीजें आपके हिसाब से नहीं हो सकती। इस प्रकार से जब ऐसे लोगों का काम उनकी सोच के अनुसार नहीं होता तो तब वह दिमागी तौर पर बहुत ज्यादा चिंता में चले जाते हैं।

एंजायटी का इलाज कैसे करें (how to treat anxiety in Hindi / how to control anxiety in hindi)

जो लोग एंजाइटी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें यहां जानकारी के लिए बता दें कि वह इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसलिए अगर किसी के अंदर इसके लक्षण दिखे तो उन्हें फौरन ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए और इसके लिए अच्छा इलाज और काउंसलिंग का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। निम्नलिखित हम आपको बता रहे हैं कि एंजायटी(how to control anxiety in hindi) का इलाज किस तरह से किया जा सकता है-

बीमार को कभी भी अकेला ना छोड़े

जो व्यक्ति एंजायटी की समस्या से पीड़ित होते हैं उन लोगों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। बताते चलें कि ऐसे लोगों को अगर अकेला छोड़ दिया जाए तो ऐसे में वह खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हेल्दी फूड खाएं

पीड़ित व्यक्ति को चाहिए कि वह हर दिन हेल्दी फूड का सेवन करें और अपने आहार में ताजे फलों, सब्ज़ियों, साबुत अनाज के अलावा फैट वाली चीजें भी जरूर इस्तेमाल करें। साथ ही साथ इस बात का ध्यान भी रखें की अपना भोजन नियमित टाइम पर खाएं और पूरा खाएं।

खाने का एक टाइम बनाएं

अगर आपको यह आदत है कि आप कभी भी खाना खा लेते हैं तो यह आदत बहुत बुरी है इसको तुरंत ही बदल दीजिए। क्योंकि जब आप अनियमित टाइम पर खाना खाएंगे तो उसका डायरेक्ट असर आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ेगा। इस तरह से आप जब भी भोजन करें तो उसका एक टाइम बना लें।

म्यूजिक सुनें

एंजायटी के पेशेंट को चाहिए कि वह म्यूजिक सुनने की आदत बना लें क्योंकि म्यूजिक में स्ट्रेस को कम करने की ताकत होती है। इसके अलावा जब कोई व्यक्ति म्यूजिक सुनता है तो उसका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट ठीक होने के साथ-साथ तनाव भी दूर हो जाता है। इसलिए अगर रोगी को कभी डिप्रेशन या एंजाइटी जैसी फीलिंग हो तो तुरंत संगीत सुनें।

एक्सरसाइज करें (yoga for anxiety and depression)

हर दिन आपको चाहिए कि कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें और सुबह-शाम सैर करने की आदत भी बना लें। इसके अलावा अगर आप योग और मेडिटेशन को भी अपनी जिंदगी में शामिल कर लेंगे तो उससे भी आपको एंजाइटी दूर करने में काफी सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़े : Healthy Foods in Hindi & heart {healthy foods} -स्वस्थ आहार और इसके फायदे

कंक्लुजन {anxiety meaning in hindi}

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल anxiety meaning in hindi- एंजायटी क्या है लक्षण, कारण और उपचार कैसे करें? और इस पोस्ट में हमने आपको (anxiety meaning in hindi / anxiety disorder in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं |

Leave a Comment