Vehicle scrappage policy in Hindi – व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी इसके लाभ और उद्देश्य

What is Vehicle Scrappage Policy :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने इस बार के बजट में ऑटो सेक्टर को लेकर एक बहुत ही बड़ा ऐलान किया है , इससे आने वाले समय में ऑटो सेक्टर में एक नयी जान आ सकता है, वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया है की इसके तहत 20 साल पुराने जो प्राइवेट व्हीकल्स है और 15 साल पुराने जो कमर्शियल व्हीकल सड़कों पर नहीं उतर सकेंगे , इस पॉलिसी (Policy) को नाम दिया गया है -वॉलंटियरी व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी (voluntary vehicle scrappage policy) , इस पॉलिसी को जल्द ही लॉन्च किया जायेगा । अभी इसको लेकर वित्त मंत्री ने पूरी डिटेल्स साँझा नहीं किया है लेकिन सम्भावना है की ये पॉलिसी फेजवाअज चलाया जायेगा ।
यहाँ आप समझिये की स्क्रैपिंग का मतलब क्या है – इस पॉलिसी में यदि आप गाड़ी मालिक है और आपकी प्राइवेट व्हीकल्स यदि 15 साल पुरानी हो गयी है या आपके पास कमर्शियल व्हीकल है और वो यदि 20 साल पुरानी हो गयी है तो उसको आप चला नहीं सकते है , आपकी गाड़ी को रद्दी माना जायेगा , और यदि आप फिर भी चलाते है तो आपके ऊपर कई तरह का जुर्माना लग सकता है जो बहुत ही महँगा होगा ।
व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी का फायदा क्या है -Benefits of vehicle scrappage policy
जैसा आप जानते है की ऑटोमोबाइल सेक्टर मंडी की मार का सामना बहुत समय से कर रहा है , इस नई व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी (vehicle scrappage policy) के आ जाने से ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में एक बूम आ सकता है । आइये जानने की कोशिश करते है इस नई पॉलिसी के क्या क्या फायदे हो सकते है –
- ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में तेजी आ सकती है .
- प्रदूषण रहित वाहन अधिक होंगे जिससे प्रदुषण कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है .
- विनिर्माण में तेजी आएगी.
- भारत बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा क्योकि नई गाड़ी जल्दी जल्दी मार्किट में आएगी .
- भारत एक्सपोर्ट के मामले में अन्य देशों से आगे निकल सकता है .
- नई गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ेगा
- पुरानी गाड़ियों में से 50-55% स्टील निकाला जा सकता है । इससे स्टील का उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ जायेगा और प्राइस में कमी आएगा , इससे नई गाड़ियों के दाम में भी कमी आ सकती है ।
Online Paise Kaise Kamaye in Hindi | Online Paise kamane ka Tarika
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi
कब से लागू होगा Vehicle scrappage policy in india
इस पॉलिसी को 1 अप्रेल 2022 से लागू करने का विचार बन रहा है । सरकार का मुख्या उद्देश्य है की जो वाहन प्रदूषण फैला रही है उन वाहनों को सड़क से हटाया जाये ताकि बढ़ते हुए प्रदुषण को कण्ट्रोल किया जा सके इसके लिए सरकार भारत स्टेज -VI स्टैंडर्ड मानक के वाहन मालिकों को इंसेंटिव भी उपलब्ध कराने का विचार बना रही है ।
कबाड़ में दी गयी पुरानी गाड़ियों पर मिलेगा इंसेंटिव
ये पॉलिसी एक तरह से स्वैच्छिक पॉलिसी होगा यानि अगर आप अपने गाड़ी को स्क्रैप में देना नहीं चाहते तो उसके लिए फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा, उस सर्टिफिकेट को लेने के लिए आपकी गाड़ी को सरकार के द्वारा बनायीं गयी फिटनेस नियमों पर पास होना होगा तभी आपकी गाड़ी स्क्रैप में नहीं जाएगी । यदि आप अपनी गाड़ी को स्वेच्छा से स्क्रैप में देंगे तो आपको सरकार के तरफ से इंसेंटिव भी मिलेगा जिससे आपको नुकसान भी नहीं होगा और सरकार को भी इससे फायदा होगा ।
नोट : इस नई पॉलिसी पर अभी समय समय पर संसोधन करने का प्रस्ताव लाने का विचार बन रहा है इस नई व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी में जब भी कोई नई अपडेट या सुधार आएगा मैं आपको इससे अवगत कराता रहूँगा , आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया है तो प्लीज इसको आगे भी शेयर कीजिये । आपका एक शेयर किसी और को ज्ञान दे सकता है ।
यह भी पढ़ें:
What is Share Market In Hindi – शेयर मार्केट क्या होता है – शेयर बाजार का सम्पूर्ण ज्ञान
65 Low Investment Business Ideas in (Hindi) – कम पूँजी से बिज़नेस शुरू करने के नए आइडियाज