sesame seeds in hindi – तिल के फायदे (til ke fayde), उपयोग और नुकसान

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं sesame seeds in hindi – तिल के फायदे (til ke fayde), उपयोग और नुकसान के बारे में जानकारी। हर इंसान तिल के नाम से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ होता है। लेकिन इसके बारे में सारी जानकारी सभी को मालूम नहीं है। इसीलिए कई बार बहुत से लोग इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इंटरनेट पर ढूंढते हैं। ताकि इसके फायदों के बारे में जानकर इनका इस्तेमाल किया जा सके। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो स्मार्ट जिंदगी के आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें इससे जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण बातें।

सेसमे किसे कहते हैं (What is Sesame Seeds in Hindi) / black sesame seeds in hindi

यहां आपको बता दें कि सेसमे का हिंदी में नाम तिल होता है जिसको आमतौर पर सर्दियों में अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें इसके अंदर कई प्रकार के पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से अगर कोई व्यक्ति इनका उपयोग करता है तो उसको इससे काफी लाभ होता है। साथ ही साथ बताते चलें कि इनका रंग 3 तरह का होता है एक सफेद, दूसरा काला और तीसरा लाल। वैसे हमारे आयुर्वेद में मुख्य रूप से सफेद और काले तिलों का विशेष स्थान है और उन्हीं का ही वर्णन किया गया है।

तिल के अन्य नाम (Sesame Seeds Other Names)

अब यहां आपको बता दें कि सेसमे सीड्स के और भी बहुत सारे नाम है जैसे कि –

  • स्नेफल
  • तिल
  • तील या तिली
  • रासि या खसू
  • एल्लू
  • तल तिल
  • नुव्वुलू
  • तिलसीड
  • सिमसिम
  • कुंजद

ये भी पढ़े :What is Ragi in Hindi & Benefits of Ragi | रागी के फायदे, उपचार और नुकसान

Meaning of Oregano in Hindi- ओरिगैनो के फायदे, उपयोग और नुकसान

तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Sesame Seeds Nutrients in Hindi)

तिल के बीज में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनके बारे में निम्नलिखित हम जानकारी दे रहे हैं –

  • विटामिन बी
  • फैटी एसिड
  • आयरन
  • जिंक
  • प्रोटीन
  • कॉपर
  • मैग्नीशियम
  • कैल्शियम

तिल के बीज फायदे (Sesame Seeds Benefits in Hindi)

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि इसके फायदे बहुत सारे हैं लेकिन अगर आपको इसके फायदों के बारे में जानकारी नहीं है तो हम निम्नलिखित आपको बता रहे हैं –

दिमाग का विकास करने के लिए है लाभदायक

सेसमे सीड्स में विटामिन बी-6 काफी मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक तरह से करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी नहीं होने देता। इसके साथ-साथ यह व्यक्ति की स्मरण शक्ति को बढ़ाकर दिमाग को तेज बनाने में भी काफी कारगर है।

बालों की समस्याओं के लिए (kale til ke fayde for hair in hindi)

अगर किसी के बाल झड़ रहे हैं असमय सफेद हो रहे हैं तो उन्हें चाहिए कि वह अपने खानपान में थोड़ा सा परिवर्तन करें और साथ ही साथ गंजेपन की समस्या से बचने के लिए उन्हें चाहिए कि वह तिल के तेल का इस्तेमाल करें। यह ना केवल आपके असमय सफेद बालों का होना रोकेगा साथ ही साथ रूसी और गंजेपन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है। ‌

आंख की बीमारी के लिए

अगर किसी को रतौंधी,आंख लाल हो जाना या फिर सामान्य आंख दर्द रहता हो तो उन्हें चाहिए कि वह सेसमे सीड्स को इस्तेमाल करें। यहां बता दें कि यह ना सिर्फ आपके देखने की शक्ति को बढ़ाएगा बल्कि जितनी भी आंखों से संबंधित आपकी परेशानियां हैं उनसे भी आप को राहत दिलाएगा।

दांतों के लिए सेसमे सीड्स

सेसमे सीड्स दांतो के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं इसलिए आपको चाहिए कि हर दिन तकरीबन 25 ग्राम तेल लेकर उन्हें खूब चबा चबाकर खाएं। इस तरह से आपके दांतों में मजबूती आएगी और अगर आपको पायरिया की बीमारी है तो उसमें भी लाभ होगा।

इम्यूनिटी बढ़ाते हैं तिल

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाए तो इसके लिए आप तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि तिल में मौजूद कॉपर किसी भी व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मददगार साबित हो सकता है

खांसी में है उपयोगी

अगर किसी व्यक्ति को मौसम के बदलने पर बार बार खांसी की समस्या बनी रहती है, तो उसे चाहिए कि वह इससे छुटकारा हासिल करने के लिए सेसमे सीड्स का इस्तेमाल करे। यह खांसी से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बार बार खांसी होने की परेशानी से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आपको चाहिए कि मिश्री के साथ पानी में उबालकर इसका इस्तेमाल करें।

पेचिश में सेसमे सीड्स के फायदे

अब यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि कई बार गलत खानपान की वजह से व्यक्ति को पेचिश की समस्या हो जाती है। यह कभी-कभी काफी घातक भी हो सकती है। तो इसके लिए आप तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को दस्त की समस्या हो गई है और उसमें खून आ रहा है तो तब भी यह काफी अधिक फायदेमंद है।

ब्लड प्रेशर में करता है सुधार

आज के तनाव भरे माहौल में हर इंसान को कोई ना कोई परेशानी रहती है कोई हाई बीपी से परेशान है तो कोई लो बीपी से। तो अगर आप भी उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं तो इसके लिए आप काले तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके स्ट्रेस को कम करने का काम करते हैं जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर में सुधार होता है।

तिल के फायदे पथरी में

जिन लोगों को पथरी की समस्या हो जाए तो उन्हें चाहिए कि वह हर दिन तिल का प्रयोग करें। इस तरह से पथरी धीरे-धीरे गल कर निकल जाएगी। यहां आपको बता दें कि इसके अलावा अगर व्यक्ति को पेशाब की समस्या है तो वह भी इनका इस्तेमाल करने से दूर हो जाती है।

दिल की हेल्थ के लिए

जो व्यक्ति अपने आहार में सेसमे सीड्स शामिल कर लेता है तो वह कई प्रकार के हृदय के रोगों से बच सकता है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसमें पाए जाने वाले कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो रक्तचाप को कम करने के साथ-साथ दिल की बीमारियों से भी बचाव कर सकते हैं।

तिल के फायदे पाइल्स में

कुछ लोगों को पाइल्स की बीमारी हो जाती है जो कि अगर बढ़ जाए तो व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तिल के बीजों को पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाने से काफी अधिक लाभ हो सकता है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि नियमित रूप से इसका प्रयोग करे।

यूरीन की जलन के लिए सेसमे सीड्स

बहुत से लोगों को यूरीन के समय जलन की समस्या होती है। ऐसे लोगों को चाहिए कि वह तिल का यूज करें। इस समस्या से छुटकारा हासिल करने के लिए उनको चाहिए कि वह तिल का नियमित रूप से सेवन करें।

स्किन के लिए तिल के बीज

तिल के बीज त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन ई की मात्रा त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करके उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। साथ ही साथ इसका इस्तेमाल करके त्वचा को लंबे समय तक जवान और खूबसूरत भी बनाए रखा जा सकता है।

डायबिटीज की बीमारी में है कारगर तिल के बीज

जो लोग मधुमेह हैं यानी कि डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित है उन्हें चाहिए कि वह अपने आहार में तिल के बीज लेना शुरू कर दें। इन में पाए जाने वाले anti-diabetic गुण मौजूद होते हैं जो कि काफी इफेक्टिव तरीके से शुगर का लेवल कंट्रोल करके व्यक्ति को हेल्थी बनाते हैं। इसलिए मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े : Best ubtan for fair skin in hindi – चेहरे की सुंदरता बढ़ाने वाले 5 बेस्ट उबटन

Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान

कंक्लुजन (sesame seeds in hindi)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल sesame seeds in hindi – तिल के फायदे (til ke fayde), उपयोग और नुकसानऔर इस पोस्ट में हमने आपको (sesame seeds Benefits in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।

Leave a Comment