Sciatica Pain in Hindi and Home Remedies in Hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं साइटिका के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज – Sciatica Pain in Hindi and sciatica treatment in hindi के बारे में जानकारी। कुछ लोगों को उनकी कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत होती है जो कि उनके अचानक होता है। अकसर लोग इस दर्द को यह सोच कर अनदेखा कर देते हैं कि यह थकान की वजह से हो रहा है या फिर ज्यादा काम करना इसका कारण है। पर यह उनकी बहुत बड़ी भूल है क्योंकि यह दर्द कोई आम दर्द नहीं होता यह साइटिका का दर्द हो सकता है। अगर इसका सही टाइम पर इलाज न किया जाए तो कमर के नीचे का पूरा हिस्सा इसकी वजह से बेकार हो सकता है। स्मार्ट जिंदगी के इस आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि साइटिका के कारण लक्षण क्या क्या होते हैं और उनका उपचार कैसे किया जा सकता है।
साइटिका क्या है (What is Sciatica in Hindi)
यहां सबसे पहले आपको बता दें कि सायटिका नर्व व्यक्ति के शरीर में मौजूद सबसे बड़ी नर्व होती है जो कि हर इंसान की कमर के निचले हिस्से से लेकर कूल्हों से होती हुई फिर उसकी एड़ियों तक जाती है। यही वजह है कि अगर इसमें कोई प्रॉब्लम हो जाए तो तब यह कमर के नीचे के सारे भाग पर असर डालती है। जानकारी के लिए बता दें कि शुरू में इसका दर्द हल्का होता है लेकिन बाद में यह बहुत ही ज्यादा तकलीफदेह हो जाता है। जिन लोगों को साइटिका की परेशानी होती है उन्हें दर्द के अलावा कमजोरी शरीर में झुनझुनाहट या फिर सुन्नपन महसूस होता है।
साइटिका के कारण क्या है (Sciatica Causes in Hindi)
साइटिका होने के बहुत सारे कारण होते हैं लेकिन वैसे आमतौर पर यह मुख्यत: उन लोगों को होता है जब सायटिक नर्व में किसी तरह की कोई परेशानी हो जाती है या फिर कोई चोट लग जाती है। इसके अलावा भी इसके होने के और भी बहुत से कारण है जैसे कि –
- निचली रीढ़ की हड्डियों का पूरी तरह से व्यवस्थित होना।
- जिन लोगों को रीड की नस से संबंधित कोई समस्या होती है जैसे कि स्पाइनल स्टेनोसिस।
- कूल्हों की पतली मांसपेशियों में दर्द होना जोकि पिरिफोर्मिस सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है।
- पेल्विक चोट या फिर फ्रैक्चर होना।
- ट्यूमर होना।
साइटिका के लक्षण क्या होते हैं (Sciatica symptoms in Hindi)
जो लोग साइटिका की समस्या से पीड़ित होते हैं उनमें इसके जो लक्षण पाए जाते हैं इस तरह से हैं –
- पैरों और कमर में दर्द होने के साथ-साथ कूल्हों में भी की समस्या बने रहना।
- कमर के मुकाबले में पैरों में ज्यादा दर्द होना।
- दोनों पैरों में से एक पैर में तेज और तीव्र दर्द होना।
- पैरों में दर्द होने के अलावा उंगलियों में भी दर्द की समस्या बनी रहना।
- पैरों में और कमर सुन्नपन सा महसूस होना।
- ऐसा लगता है जैसे पैर बेजान हो गए हैं।
साइटिका के घरेलू उपाय क्या हैं (Home Remedies for Sciatica in Hindi) | sciatica ka gharelu ilaj hindi me
यूं तो साइटिका की वजह से कोई भी व्यक्ति काफी तकलीफ में रह सकता है लेकिन अगर वह कुछ घरेलू उपाय अपनाएं तो इससे उसका उपचार किया जा सकता है। निम्नलिखित हम आपको कुछ होम रेमेडीज बता रहे हैं जो साइटिका के दर्द में काफी हेल्पफुल साबित हो सकती हैं जैसे कि –
अदरक से करें साइटिका का इलाज
अदरक में बहुत सारे दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं और इसके अलावा यह तंत्रिका तंत्र को भी सही करने के लिए भी काफी अच्छी होती है। इसलिए अदरक का सेवन नींबू और शहद के साथ मिलाकर किया जाए तो यह साइटिका में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बताते चलें कि अगर आप चाहें तो आप हर दिन अदरक की चाय बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
sciatica pain treatment in hindi
लहसुन का करें प्रयोग
लहसुन के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह साइटिका नर्व की सूजन को काफी हद तक कम कर सकता है। इस तरह से जब सूजन कम होगी तो दर्द में भी राहत मिलेगी। इसके लिए आपको चाहिए कि आप या तो लहसुन का दूध बनाकर सेवन करें। पर अगर आपको लहसुन का दूध बनाना नहीं आता है तो निम्नलिखित हम आपको बता रहे हैं –
- 7-8 लहसुन की कलियां लेकर उन्हें धो लें और कुचल लें।
- फिर लगभग 300 एमएल दूध और एक कप पानी डालकर इसे गैस पर रख दें।
- अब इसको मीडियम आज पर उबाल आने तक अच्छी तरह से पका लें।
- जब उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दें।
- अब इसको हल्का गुनगुना कर लें और फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिला दें।
- अच्छी तरह से मिलाकर इसका सेवन करें।
- इस लहसुन के दूध को आप हर दिन 2 बार पिएं।
ये भी पढ़े : home remedies for wisdom tooth pain in hindi-अकल दाढ़ दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज
हॉट या कोल्ड कंप्रेस (Hot Or Cold Compress)
हॉट और कोल्ड कंप्रेस साइटिका के दर्द को और नर्क की सूजन में राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं। इसलिए जो लोग साइटिका से परेशान हैं तो उन्हें चाहिए कि वह हर दिन तीन-चार बार हॉट और कोल्ड कंप्रेस की प्रक्रिया को दोहराएं। बता दें कि इस प्रोसेस को करने के लिए आप अपनी मर्जी से ठंडे पानी का या फिर गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
sciatica pain treatment at home in Hindi
साइटिका का घरेलू इलाज हल्दी
हल्दी के अंदर एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं इसके साथ ही साथ इसमें तंत्रिका तंत्र को ठीक करने की क्षमता भी होती है। यहां बता दें कि जिन लोगों को साइटिका की परेशानी है उन्हें चाहिए कि वह एक चम्मच हल्दी पाउडर को एक चम्मच तेल के पाउडर में मिला लें और इसका पेस्ट बनाकर अपने प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर वहां पर हल्का हाथ रखते हुए मसाज करें। इस प्रोसेस को हर दिन 2 बार करें इससे आपको काफी फायदा होगा।
मेथी दाना साइटिका के लिए
मेथी दाना भी साइटिका को ठीक करने में काफी अधिक कारगर होता है क्योंकि इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी नोकिसेप्टिक प्रभाव मौजूद होते हैं। इसलिए एक चम्मच मेथी दाने का पाउडर लेकर उसे एक चम्मच दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे अपनी प्रभावित जगह पर लगा लें और पेस्ट को सूखने के बाद गर्म पानी से धो लें। यह प्रक्रिया आप हर दिन 2 बार करें।
एलोवेरा से करें साइटिका का दर्द दूर
एलोवेरा के अंदर कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो तनाव को दूर करने में हेल्पफुल हो सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि आप एक एलोवेरा का पत्ता लेकर उसका गूदा निकाल लें और फिर उसे एक गिलास पानी के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें। इसको एक गिलास में निकाल कर इसमें थोड़ा-सा नींबू और शहद मिलाकर पी लें।
साइटिका का घरेलू उपचार नींबू का रस
नींबू के अंदर विटामिन सी और ई पाया जाता है जो सायटिक नर्व की सूजन को दूर करने के अलावा सायटिक नर्व की क्षति को भी ठीक करने का काम कर सकता है। इसके लिए आपको चाहिए कि एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोड़ लें और उसमें एक चुटकी काला नमक डाल दें। इसको पी लें इसे कम से कम दिन में दो बार रिपीट करें।
साइटिका से बचने के उपाय क्या हैं (Prevention Tips For Sciatica in Hindi)
अगर आप यह चाहते हैं कि साइटिका जैसी बीमारी आपको ना हो तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगीं जैसे कि –
- वजन को कंट्रोल में रखें।
- स्मोकिंग बिल्कुल भी ना करें।
- जिस समय कोई वजन उठाएं तो अपने शरीर का संतुलन बनाए रखें और कमर पर बिल्कुल भी बोझ ना डालें।
- तनाव और चिंता से बचें।
- कभी भी एकदम से ना मुड़ें और झुकें।
- खुद को एक्टिव बनाए रखने के लिए हर दिन हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करें।
ये भी पढ़े :anxiety meaning in hindi- एंजायटी क्या है , लक्षण, कारण और उपचार कैसे करें?
Home Remedies for Cataract in Hindi – मोतियाबिंद के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Sciatica Pain in Hindi और इस पोस्ट में हमने आपको (wisdom tooth pain in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।