eczema meaning in hindi & Symptoms and Home Remedies in Hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक्जिमा के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय – eczema meaning in hindi & Symptoms and Home Remedies in Hindi के बारे में जानकारी। कुछ लोगों को एक्जिमा की बीमारी होती है इसकी वजह से उनकी पूरी स्किन पर खुजली के अलावा लाल निशान भी बन जाते हैं। इसके साथ साथ बता दें कि जब किसी व्यक्ति के शरीर में नमी कम होती है तो तब उसे यह बीमारी हो जाती है। तो अगर आप भी एक्जिमा की समस्या से परेशान हैं या उसके बारे में सारी जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारा यह पोस्ट सारा पढ़ें क्योंकि स्मार्ट जिंदगी के इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
एक्जिमा क्या होता है (What is Eczema in Hindi) or eczema meaning in hindi
सबसे पहले यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक्जिमा एक ऐसा रोग है जो त्वचा से संबंधित होता है और बड़े लोगों के मुकाबले यह छोटे बच्चों को बहुत तेजी के साथ होता है। बताते चलें जब किसी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो तब उसे यह बीमारी हो जाती है। इसकी वजह से त्वचा में खुजली और दूसरी स्किन प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। साथ ही साथ इस बीमारी का असर जल्दी नहीं जाता है और अगर इसका समय रहते ठीक से इलाज ना करवाया जाए तो यह पूरे शरीर में फैल भी जाता है।
एक्जिमा के कितने प्रकार होते हैं (Types of Eczema in Hindi)
यदि आप यह सोच रहे हैं कि एक्जिमा केवल एक प्रकार का होता है तो आप गलत है क्योंकि इसके बहुत सारे प्रकार हैं जिनका शरीर पर प्रभाव पड़ता है जैसे कि –
- एटोपिक डर्मेटाइटिस
- इर्रिटेन्ट डर्मेटाइटिस
- स्टैसिस डर्मेटाइटिस
- एलर्जिक
- चर्मरोग
- डिशिड्रोटिक एक्जिमा
- नुम्मूलर एग्जिमा
- जेरोटिक एक्जिमा
एक्जिमा के कारण क्या क्या है (Causes of Eczema in Hindi)
एक्जिमा जैसी बीमारी के उत्पन्न होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं जैसे कि –
- यदि यह रोग परिवार के किसी व्यक्ति को है तो इसका प्रभाव उसकी संतान पर भी पड़ सकता है।
- स्किन में जलन की समस्या होना। बहुत बार लोगों को परफ्यूम, साबुन, कपड़ों इत्यादि से जलन की समस्या होने लगती है जो कि बाद में एक्जिमा बन सकता है।
- जब मनुष्य के जीन में परिवर्तन होते हैं तो तब भी यह रोग होने की संभावना होती है।
- कई बार मौसम में बदलाव होने पर भी यह बीमारी व्यक्ति को हो सकती है।
- जिन लोगों की त्वचा में नमी की कमी होती है उन्हें भी यह समस्या हो सकती है।
- एक्जिमा रोग धूल के कणों से भी हो सकता है।
- बहुत सी बार ऐसे आहारों से भी यह रोग हो सकता है जिनसे व्यक्ति को एलर्जी होती है।
एक्जिमा के लक्षण क्या-क्या है (Eczema Symptoms in Hindi)
अब आपको हम बता दें कि जिन लोगों को यह रोग होता है उन में कौन-कौन से लक्षण देखें जाते हैं। इसलिए अगर आपको कभी भी अपनी त्वचा में यह लक्षण दिखाई दें तो फौरन ही उनका उपचार करें जैसे कि –
- स्किन में बहुत तेज खुजली का होना।
- त्वचा पर चकत्ते पड़ना और खुजली के साथ-साथ जलन की समस्या।
- स्किन पर लाल लाल निशान का बनना।
- त्वचा पर दानों का बनना और उन से मवाद निकलना।
- शरीर में सूजन की समस्या होना।
- घावों के साथ एक या फिर उससे ज्यादा सर्कल्स बनना और उनका फैलना।
- फटी हुई त्वचा।
- स्किन रैशेज और जलन इत्यादि।
एक्जिमा के लिए घरेलू उपचार (Eczema Home Remedies in Hindi) | eczema treatment in hindi
अगर आप इस रोग से पीड़ित हैं और इसका कोई घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए हम आपको बता दें कि ऐसी बहुत सारी होम रेमेडीज हैं (eczema treatment in hindi) जिनका उपयोग करके आप इस बीमारी से छुटकारा हासिल कर सकते हैं-
नारियल तेल
नारियल तेल में नेचुरली एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसी वजह से आप इस तेल की सहायता से त्वचा में होने वाली बीमारियों से छुटकारा हासिल कर सकते हैं। इसलिए एक्जिमा के रोग को ठीक करने में यह काफी अच्छा होता है क्योंकि इसके उपयोग से त्वचा पर बैक्टीरिया के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि हर रात सोने से पहले थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसे अपनी प्रभावित जगह पर लगा लें।
ये भी पढ़े : Sciatica Pain in Hindi and Home Remedies in Hindi – साइटिका के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज
एलोवेरा से करें एक्जिमा का उपचार
एलोवेरा जेल त्वचा पर ठंडा पहुंचाने के साथ-साथ खुजली की परेशानी को भी ठीक करने में लाभदायक हो सकता है। इसलिए इसका उपयोग एक्जिमा का इलाज करने के लिए भी कर सकते हैं। एलोवेरा का एक पत्ता लेकर उसमें से गूदा निकाल लें और फिर उसे उस जगह पर लगाएं जहां पर आपको एक्जिमा की परेशानी है। अगर आप जल्दी ठीक होना चाहते हैं तो इसे हर दिन इस्तेमाल करें।
नीम के इस्तेमाल से एक्जिमा का इलाज
यह हर कोई जानता है कि नीम के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह स्किन की बीमारियों के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप हर दिन इसका इस्तेमाल करें तो आप अपनी त्वचा की बाहरी समस्याओं के साथ-साथ अंदरूनी बीमारियों को भी सही कर सकते हैं क्योंकि इसके अंदर शरीर को नुकसान देने वाले बैक्टीरिया को समाप्त करने की क्षमता होती है। इसके लिए आपको चाहिए कि आप आधा चम्मच जैतून का तेल लेकर उसमें 10-12 बूंदे नीम के तेल को मिक्स करके इसे हर दिन अपनी त्वचा पर लगाएं।
शहद और दालचीनी का करें उपयोग
शहद जहां खाने में बहुत टेस्टी और मीठा होता है तो वहीं इसका इस्तेमाल एक्जिमा रोग को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके अंदर एंटीमाइक्रोबियल्स गुण होते हैं जो कि घाव भरने में काफी मददगार है। साथ ही साथ दालचीनी के अंदर भी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो एक्जिमा जैसी बीमारी को ठीक करने में कारगर है। इसके लिए आपको चाहिए कि दो चम्मच शहद लेकर उसमें दो चम्मच दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। उसे फिर अपनी प्रभावित जगह पर लगाएं। इस तरह से जब यह पेस्ट पूरी तरह से सूख जाए तो साफ पानी से धो कर सुखा लें।
एक्जिमा का घरेलू उपचार हल्दी
हल्दी में बहुत सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनकी वजह से इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों के तौर पर भी बहुत ज्यादा किया जाता है। यहां बता दें कि एक्जिमा को ठीक करने के लिए थोड़ा सा हल्दी पाउडर लेकर उसे पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें अब कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और जब यह सूख जाए तो पानी से धोकर साफ कर लें। यह घरेलू उपाय हफ्ते में कम से कम 4 बार आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक्जिमा का इलाज मुलेठी
मुलेठी में भी कई प्रकार के एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल सालों से आयुर्वेदिक दवाई के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है। यह एक बेहद कारगर उपाय है एक्जिमा रोग से छुटकारा हासिल करने के लिए। इसके लिए आपको चाहिए कि आप मुलेठी के जड़ से बने हुए पाउडर को पानी में मिक्स कर लें और अपने शरीर पर प्रभावित जगह पर इसे लगा लें।
एक्जिमा के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स (Important Tips for Eczema in Hindi)
यहां आपको बता दें कि एक्जिमा का छोटा सा घाव भी आपको काफी परेशान कर सकता है इसलिए आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन निम्नलिखित सावधानियों को बरतें जिससे कि इस रोग से बचा जा सके –
- जब भी नहाएं तो उसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इस तरह से आपके शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं और एक्जिमा के संक्रमण को बढ़ाने से रोका जा सकता है।
- त्वचा पर नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि किसी अच्छी सी मॉश्चराइजिंग क्रीम का प्रयोग करें ताकि स्किन पर रूखापन ना आए।
- अपने नाखूनों से त्वचा को ना खुरचें क्योंकि इनके अंदर बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा में जाकर एक्जिमा और जन्म दे सकते हैं।
- अपने आहार में विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- इसके अलावा विटामिन ई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन भी एग्जिमा को आप से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
- ओमेगा 3 भोजन का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़े :anxiety meaning in hindi- एंजायटी क्या है , लक्षण, कारण और उपचार कैसे करें?
Home Remedies for Cataract in Hindi – मोतियाबिंद के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज
कंक्लुजन (eczema meaning in hindi)
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल eczema meaning in hindi & Symptoms and eczema Home Remedies in Hindi से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।