Monsoon Skin Care Tips in Hindi : दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Monsoon Skin Care Tips in Hindi – बरसात के मौसम में स्किन की ऐसे करें देखभाल के बारे में जानकारी। बेशक बरसात की बूंदों में भीगना और एंजॉय करना हर इंसान को पसंद होता है। लेकिन यह मौसम जहां काफी खूबसूरत होता है तो वहीं इसके साथ कई स्किन की बीमारियां भी साथ आती है। इसकी वजह यह है कि इस मौसम में हवा में ह्यूमिडिटी यानी नमी बनी रहती है जो स्किन के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती है जिसकी वजह से त्वचा में फंगल और बैक्टीरियल इनफेक्शन भी हो जाते हैं। पर अगर आप चाहें तो अपनी त्वचा की ठीक से देखभाल करके उसे खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकते हैं। परंतु अगर आपको यह जानकारी नहीं है कि आप किस तरह से रेनी सीजन में अपनी स्किन की सुरक्षा कर सकते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें कि आप किस तरह से बरसात में अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।
शरीर में पानी की कमी ना होने दें
बरसात के मौसम में शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है जिसकी वजह से बॉडी में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आपकी स्किन में नमी बनी रहे, जिससे कि आपका शरीर कई प्रकार के संक्रमण से लड़ सके। तो बेहतर यही होगा कि अगर आप बरसात के मौसम में पानी नहीं पीते हैं तो पानी खूब पिएं इससे आपकी त्वचा पर चमक भी आएगी और साथ ही साथ आपका शरीर भी हेल्दी रहेगा। यहां बता दें कि कम से कम आपको हर दिन 8 या 10 गिलास पानी जरूर पीना होगा। अगर आप इससे कम पानी पिएंगे तो आपकी स्किन पर रेनी सीजन के बेड इफेक्ट्स पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़े :Home Remedies for Cracked Lips in Hindi – फटे होठों के लिए कुछ आसान से घरेलू उपचार
बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट खाएं
लोगों को बरसात के मौसम में तला हुआ खाने की आदत होती है क्योंकि इस सीजन में पकोड़े और तली हुई चीजें खाना सभी को पसंद होता है जो कि एक बहुत ही गलत आदत है। यहां आप इस बात का ध्यान रखें कि तला हुआ खाना कम से कम खाएं और अगर आपको खाना ही है तो अपने घर पर बनाएं क्योंकि बाहर का खाना खाकर आप बीमार पड़ सकते हैं। अपनी बॉडी को सही मात्रा में पोषण देने के लिए ताज़ी सब्जियां और फल भी जरूर खाएं।
त्वचा के ओपन पोर्स को खोलें
बारिश के मौसम में बहुत से लोगों के पोर्स में धूल मिट्टी, नमी और गंदगी भर जाती है जिसको अगर साफ़ ना किया जाए तो स्किन पर कील मुंहासे जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि इनकी सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान दें। इसके लिए आपको चाहिए कि हर दिन कम से कम तीन-चार बार अपना चेहरा साफ़ पानी से धोएं जिससे कि आपके चेहरे पर किसी भी तरह की गंदगी जमा ना हो सके। इसके अलावा पोर्स को खोलने के लिए किसी भी हल्के क्लींजर इस्तेमाल करें जिससे कि त्वचा की ठीक से सफाई हो जाए।
घर पर बनाएं फेस मास्क
मानसून के मौसम में आपको चाहिए कि जितना हो सके आप घर पर बने हुए प्राकृतिक फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अपनी त्वचा के हिसाब से खीरा, दूध, दही, शहद, नींबू का रस, हल्दी जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग करें। यहां जानकारी दे दें कि घर पर बने हुए फेस पैक का यह फायदा होगा कि एक तो वह साफ-सुथरे होंगे और दूसरा आपकी स्किन को ठंडा रखने का काम करेंगे जिससे कि आपकी स्किन तरो-ताजा बनी रहेगी।
ज़्यादा मेकअप करने से बचें
मेकअप किसी भी लड़की को ख़ूबसूरत बनाने के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट होता है लेकिन यहां आपको बता दें कि यह आपकी त्वचा के डीप पोर्स को बंद करने का काम भी कर सकता है, जिसकी वजह से त्वचा के अंदर की गंदगी बाहर नहीं आ पाएगी। तो इसकी वजह से आपके पूरे फेस पर मुहांसे और दाने आ सकते हैं और साथ ही साथ त्वचा बेजान सी भी हो जाएगी। इसलिए कोशिश यही करें कि बरसात में कम से कम मेकअप अपने चेहरे पर लगाएं और घर आकर फौरन ही उसे रिमूव कर दें।
स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें
बारिश में अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें इसके लिए आप घर में बना हुआ स्क्रब यूज कर सकते हैं। बता दें कि दो चम्मच चीनी लेकर उसमें एक चम्मच शहद का अच्छी तरह से मिला लें और इससे अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें। यह आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ स्किन के रोम छिद्रों को भी खोलेगा।
ये भी पढ़े : हेल्थी रहना है तो अपनाएं ये फंडे Fitness Tips In Hindi
चेहरे पर मेकअप प्राइमर कैसे लगाएं- How to Apply Makeup Primer in Hindi
Hair care tips in Hindi -बालों को हेल्दी बनाने के लिए खास टिप्स
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Monsoon Skin Care Tips in Hindi–बरसात के मौसम में स्किन की ऐसे करें देखभाल और इस पोस्ट में हमने आपको (Monsoon Skin Care Tips in Hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं