26 January Speech in Hindi 2023 – 26 जनवरी पर भाषण हिंदी में

26 January Speech in Hindi 2023 – 26 जनवरी पर भाषण हिंदी में

दोस्तों जैसे की आपको पता होगा की  26 जनवरी 1950 को हमारे देश का सविधान लागू किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।  आज हम आपको अपने इस Article के माध्यम से 26 जनवरी पर भाषण पर क्या बोलना है और गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में ( 26 January Speech in Hindi 2023 ) कैसे बोलना है, उसके बारे में बताया है और मै आशा करता हु आपको भी पसंद आएगा |

26 जनवरी पर टीचर्स के लिए भाषण | 26 January Speech For Teachers in Hindi

26 जनवरी 1950 को हमारा देश स्वतंत्र लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था। इस दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। इससे पहले हमारे देश में भारत सरकार अधिनियम 1935 चलता था।  इस दिन भारत में एक नए युग का आगाज़  हुआ था। इस दिन का इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया गया है। इस दिन 1930 में लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस की अध्यक्षता करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर पूर्ण आजादी की घोषणा की थी।

हमें  आजादी 15 अगस्त 1947 को भले ही  मिल गई थी, लेकिन हमारा संविधान 1946 से ही बनना शुरू हो गया था और इसे बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 26 नवंबर 1949 को अपने पूर्ण स्वरूप में बनकर भारत के वासियों को सौंप दिया गया और 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में संविधान लागू कर दिया गया। तभी से हर साल हम बड़े जोश और उत्साह के साथ इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाते हैं।

26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।

भारत में ‘पूर्ण स्वराज’ के लिए हमारे महान  स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया है । उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करना पड़े और हम देश को आगे लेकर जा सकें। हमारे देश के महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह,  लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री , सुभाष चन्द्र बोस आदि हैं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर तिरंगा फहराया जाता है और  फिर राष्ट्रगान गाया जाता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। इसके बाद हमारी सेना अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करती है और झांकिया निकाली जाती है ।

और अंत में …. जय हिन्द … वन्दे मातरम् … भारत माता की जाये …

 

  1. गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है ।

  1. देश में गणतंत्र दिवस कब लागू हुआ था ?

Ans. 26 जनवरी 1950 को देश में गणतंत्र दिवस लागू किया हुआ था।

  1. भारत के राष्ट्रीय पर्व कौनकौन से हैं ?

Ans. गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती भारत के राष्ट्रीय पर्व है ।

ये पढ़ना ना भूलें:

Krishna Janmashtami Shayari in Hindi | जन्‍माष्‍टमी शायरी सुविचार

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट जिसमें हमने आपको बताया कि कैसे 26 January  के अवसर पर एक अच्छा सा स्पीच (26 January Speech in Hindi 2023)हिंदी में आप दे सकते है ।  यदि आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इस आर्टिकल को उन लोगों के साथ भी शेयर करें जो 26 January पर एक अच्छा सा स्पीच हिंदी में देना चाहते है ।

Leave a Comment