Migraine Ka Ilaj Ki Home Remedies : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Migraine Ka Ilaj Ki Home Remedies- माइग्रेन के इलाज की होम रेमेडीज के बारे में जानकारी। आज के समय में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो माइग्रेन की बीमारी से परेशान हैं। यह एक प्रकार का सिर दर्द होता है जो काफी तकलीफ देने वाला होता है। इसकी वजह से इंसान अपना कोई भी काम ठीक तरह से नहीं कर पाता है। कई बार पीड़ित व्यक्ति अनेकों तरह के इलाज करवाने के बाद भी इससे छुटकारा हासिल नहीं कर पाता। लेकिन यहां आपको बताते चलें कि आप कुछ होम रेमेडीज के द्वारा खतरनाक दर्द से छुटकारा हासिल कर सकते हैं। पर अगर आप को यह मालूम नहीं है कि आप कौन से घरेलू इलाजों का उपयोग करके माइग्रेन से छुटकारा हासिल कर सकते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल(Migraine Ka Ilaj Ki Home Remedies) को सारा पढ़ें।
माइग्रेन क्या है (What is Migraine in Hindi)
यहां सबसे पहले आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि माइग्रेन सिर दर्द एक तरह की ऐसी बीमारी है जिसके अंदर व्यक्ति के सिर के आधे हिस्से में बहुत दर्द होता है। यह दर्द कभी-कभी कुछ मिनटों में ठीक हो जाता है और कभी-कभी कई दिनों तक रहता है। यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति होती है जिसमें पीड़ित व्यक्ति को सिर दर्द के अलावा जुखाम और उल्टी जैसी परेशानी भी होती है।
साथ ही बता दें कि बहुत से लोग हर सिर-दर्द को माइग्रेन समझ लेते हैं जो कि गलत है क्योंकि जिन लोगों के सिर में अकसर दर्द की समस्या रहती है तो उन्हें यह नहीं समझ लेना चाहिए कि यह माइग्रेन का दर्द है उन्हें डॉक्टर से सलाह कर लेनी चाहिए।
माइग्रेन के कितने प्रकार होते हैं (Migraine Types in Hindi)
मेडिकल में माइग्रेन सिरदर्द को अनुवांशिक मानते हैं जोकि किसी भी आयु के इंसान को हो सकता है। इसके 2 प्रकार होते हैं जैसे कि –
- क्लासिकल माइग्रेन
- नॉनक्लासिकल माइग्रेन
माइग्रेन सिर-दर्द के लक्षण क्या-क्या है (Migraine Symptoms in Hindi)
कुछ लोगों को सिरदर्द होता है तो वह उसे माइग्रेन समझ लेते हैं लेकिन यहां हम आपको बता दें कि माइग्रेन सिर दर्द के लक्षण आम सिर दर्द से अलग होते हैं जो कि इस तरह से हैं –
- रोगी का किसी काम में मन नहीं लगता।
- आधे या फिर पूरे सिर में बहुत तेज दर्द होना।
- व्यक्ति को भूख कम लगती है।
- पसीना बहुत ही ज्यादा आता है।
- रोशनी से या फिर किसी तेज आवाज से घबराहट होती है।
- कुछ खाने वाली चीजों से एलर्जी होती है।
- आंखों में दर्द रहता है और धुंधला दिखाई देता है।
- बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना।
माइग्रेन के लिए होम रेमेडीज (Home Remedies for Migraine in Hindi)
अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो यहां आपको हम बता दें कि आप कुछ घरेलू उपाय करके इससे छुटकारा हासिल कर सकते हैं और आपको दर्द में राहत भी मिल सकती है। निम्नलिखित हम आपको कुछ होम रेमेडीज बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने माइग्रेन सिर दर्द को दूर भगा सकते हैं –
देसी घी का करें प्रयोग
यदि आप के सिर में माइग्रेन का दर्द बहुत ही ज्यादा तेज हो रहा है तो इससे छुटकारा हासिल करने के लिए आपको चाहिए कि आप हर दिन शुद्ध देसी घी लेकर उसकी दो-दो बूंदे अपनी नाक में डाल लें। इस तरह से आपको दर्द में राहत मिलेगी।
ये भी पढ़े : Healthy Heart Tips in Hindi – दिल को स्वस्थ (hriday ko swasth kaise rakhe)रखने के सरल उपाय
लौंग पाउडर है फायदेमंद
माइग्रेन की वजह से अगर आपके सिर में असहनीय दर्द हो रहा है तो उसके लिए आपको चाहिए कि आप लौंग पाउडर को नमक में मिला लें और फिर उसका सेवन दूध के साथ करें। इससे आपको माइग्रेन में काफी राहत मिलेगी।
अदरक है गुणकारी
माइग्रेन सिरदर्द में आराम पहुंचाने के लिए एक चम्मच अदरक का रस निकाल लें और फिर इसमें इतनी ही मात्रा में शहद मिला लें। इस मिक्सचर को जब आप पिएंगे तो आपको दर्द में फायदा होगा। इसके अलावा आपको चाहिए कि आप अदरक की चाय बनाकर पिएं या फिर एक अदरक का छोटा टुकड़ा लेकर उसे अपने मुंह में रख लें। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।
दालचीनी पाउडर करें प्रयोग
वैसे तो दालचीनी एक मसाला है जिसको खाने को टेस्टी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आप दालचीनी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर अपने माथे पर लगा लें। इससे आपको तुरंत दर्द में आराम पहुंचेगा।
मसाज देती है राहत
माइग्रेन सिरदर्द होने पर आपको चाहिए कि आप तेल को हल्का हल्का गर्म कर लें और फिर उसे अपने सिर के उस हिस्से में लगाएं जहां पर बहुत दर्द हो रहा हो। इसके लिए आप ध्यान रखें कि हल्के हाथों से ही मालिश करें और साथ ही साथ अपनी गर्दन और कंधे की मालिश भी जरूर करवाएं।
अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें
कुछ लोग पानी बहुत कम पीते हैं जिसकी वजह से भी उन्हें माइग्रेन की समस्या हो सकती है तो यहां आप ध्यान रखें कि हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर आपके शरीर में पानी की मात्रा पूरी रहेगी तो आप काफी हद तक माइग्रेन के अटैक से बच सकते हैं।
सेब खाएं
अगर आप अपने माइग्रेन सिरदर्द से छुटकारा हासिल करना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप हर रोज सुबह सेब खाएं। बताते चलें कि जब आप हर दिन खाली पेट सेब खाएंगे तो इससे आपको माइग्रेन में काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि यह इस दर्द से छुटकारा हासिल करने के लिए एक बहुत ही असरदार तरीका माना जाता है।
नींबू है बहुत फायदेमंद
नींबू के अंदर बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसी तरह से इसका छिलका माइग्रेन सिर दर्द को ठीक करने में काफी अधिक असरदार हो सकता है। बताते चलें कि नींबू के छिलके लेकर उनको धूप में सुखा लें और फिर उन्हें पीस लें। फिर इनको अपने माथे पर लगा लें। इस तरह से आपको माइग्रेन के दर्द में काफी लाभ मिलेगा।
गाजर और पालक का जूस पिएं
माइग्रेन के दर्द से छुटकारा हासिल करने के लिए गाजर और पालक का जूस भी बहुत असरदार होता है। यहां आपको बता दें कि जब आपको माइग्रेन का दर्द हो तो पालक और गाजर का जूस पी लें इससे आपको फौरन ही दर्द से निजात मिल जाएगी।
खीरा है बेहद असरदार
माइग्रेन सिरदर्द होने पर आपको चाहिए कि एक खीरा लेकर उसके स्लाइस काट लें और फिर उन्हें या तो अपने सिर के ऊपर रख लें या फिर उन्हें सूघें। इस तरह से आपको दर्द में फौरन ही आराम मिल जाएगा।
ये भी पढ़े : Healthy Foods in Hindi & heart {healthy foods} -स्वस्थ आहार और इसके फायदे
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Migraine Ka Ilaj Ki Home Remedies- माइग्रेन के इलाज के होम रेमेडीज और इस पोस्ट में हमने आपको (Migraine Ka Ilaj Ki Home Remedies) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं |