Giloy benefits in hindi – गिलोय के फायदे और नुकसान इन हिंदी

Giloy benefits in hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं giloy benefits in hindi- गिलोय के फायदे और नुकसान इन हिंदी के बारे में जानकारी। हमारे देश भारत में आयुर्वेद का काफी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसीलिए प्राचीन समय से ही बहुत सारी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए जड़ी बूटियों का प्रयोग होता रहा है। वैसे तो इन औषधीय जड़ी बूटियों के बारे में आमतौर पर बहुत सारे लोग भली-भांति परिचित होते हैं लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें शायद ही कोई जानता हो। ऐसे ही एक जड़ी बूटी है गिलोय। हो सकता है कि आपने इसका नाम सुना हो लेकिन इसके गुणों और फायदों के बारे में हर किसी को पता नहीं होता। स्मार्ट जिंदगी के आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे giloy benefits in hindi के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक इसलिए हमारे पोस्ट को पूरा पढ़ें।

गिलोय क्या है (what is giloy in hindi)

तो सबसे पहले यहां जानकारी के लिए बता दें कि यह एक प्रकार की बेल है जो आमतौर पर पहाड़ों की चट्टानों, खेतों की मेड़ों के अलावा जंगलों में पाई जाती है। इसका साइंटिफिक नाम टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया है। अगर इसकी तासीर की बात की जाए तो यह गर्म होती है। इसके अंदर लगने वाले फल दिखने में बिल्कुल मटर के बीज के जैसे होते हैं। जब गर्मी का मौसम आता है तो तब इसके ऊपर छोटे-छोटे और पीले रंग के फूल खिलते हैं।

गिलोय से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें

बेल का नाम गिलोय
साइंटिफिक नाम टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया
फूलों का रंग पीला
तासीर  गर्म

गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गिलोय के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जैसे कि –

  • फ्लेवोनॉयड
  • पॉलिफिनॉल्स
  • टैनिन
  • कूमैरिन्स
  • अलकालोइड्स
  • लैक्टिक
  • पॉलिपेप्टाइड
  • ग्लाइकोसाइड
  • स्टेरॉइड्स इत्यादि।

गिलोय के फायदे क्या क्या है (giloy benefits in hindi)

गिलोय एक ऐसी बेल है जिसके अंदर बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। गिलोय के फायदे के बारे में जानकारी इस प्रकार से है –

गिलोय के फायदे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में

गिलोय का सेवन उन लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि इसके अंदर इम्यूनोमोड्यूलेटरी औषधीय प्रभाव पाया जाता है जो इंसान के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। इस तरह से जो व्यक्ति इसका सेवन करता है वह फिर किसी भी बीमारी की चपेट में नहीं आता और स्वस्थ रहता है।

ये भी पढ़े : Healthy Foods in Hindi & heart {healthy foods} -स्वस्थ आहार और इसके फायदे

क्रॉनिक फीवर में गिलोय के बेनिफिट्स

क्रॉनिक फीवर जिसको पुराना बुखार भी कहा जाता है। रोगी के शरीर में बना रहता है और अगर फीवर ठीक नहीं होता तो तब इससे राहत पाने के लिए गिलोय का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां बता दें कि क्रॉनिक फीवर को ठीक करने के लिए आपको चाहिए कि गिलोय की पत्तियों और तने का यूज़ करें। इसके अंदर जो एंटीपायरेटिक यानी कि बुखार ठीक करने वाले और एंटीमलेरियल गुण होते हैं वो 10 से 15 दिन के बुखार का इन्फेक्शन दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

गिलोय के लाभ पाचन शक्ति बढ़ाने में

बहुत से लोगों को खाना ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है जिसकी वजह से उन्हें डायरिया, कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में गिलोय का इस्तेमाल करके पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।

गिलोय डायबिटीज को करे कंट्रोल

जो लोग डायबिटीज जैसी बीमारी से पीड़ित होते हैं वह इससे बचने के लिए गिलोय का इस्तेमाल करें। यहां बता दें कि इसके अंदर एंटी हाइपोग्लाइसेमिक यानी कि ब्लड शुगर को कम करने वाले इफेक्ट मौजूद होते हैं। इसी वजह से यह व्यक्ति के शरीर की ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ इंसुलिन की सक्रियता को भी बढ़ाने में हेल्पफुल साबित हो सकता है।

गिलोय के फायदे अस्थमा के लिए

अस्थमा की समस्या से अगर आप राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चाहिए कि गिलोय का इस्तेमाल करें। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि गिलोय आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को इनक्रीस तो करता ही है साथ ही साथ अस्थमा के लक्षणों को भी कम करने के लिए लाभदायक है। इस प्रकार अस्थमेटिक लोगों को चाहिए कि इसके तने के जूस के अंदर शहद मिलाकर सेवन करें।

गठिया से दिलाए राहत गिलोय

गिलोय के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिस गुणों के साथ साथ एंटी ओस्टियोपोरोटिक प्रभाव पाए जाते हैं। यहां बता दें कि यह तीनों प्रभाव ही गठिया जैसी बीमारी को दूर करने में सहायक होते हैं। जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं उन्हें गिलोय का इस्तेमाल नियमित रूप से करना चाहिए।

आंखों की परेशानियों को दूर करे गिलोय

हर इंसान के लिए आंखें बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं और इनका ख्याल भी काफी अधिक रखना पड़ता है क्योंकि हमारे शरीर का यह सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं। यहां आपको बता दें कि जिन लोगों में आंखों से संबंधित समस्याएं पाई जाती हैं उन्हें गिलोय का उपयोग करना चाहिए। बताते चलें कि इसके अंदर इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रभाव पाए जाते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

गिलोय के फायदे बढ़ती उम्र के असर को कम करने में

गिलोय के अंदर बेहतरीन एंटी एजिंग प्रभाव भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह व्यक्ति की बढ़ती हुई उम्र के असर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग लंबे समय तक सुंदर और जवान रहना चाहते हैं उनको एक संतुलित मात्रा में गिलोय का सेवन करना चाहिए।

गिलोय का उपयोग कैसे करें (how to use giloy in hindi)

गिलोय का उपयोग अगर आप करना चाहते हैं तो आपको इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी पता होना चाहिए। इसलिए हम इसके बारे में आपको निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं –

  • गिलोय का जूस बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इसकी पत्तियों और तने को पीसा जाता है।
  • काढ़े के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके तने और जड़ को उबालकर आप काढ़ा तैयार कर सकते हैं।
  • इसके फलों का भी सेवन किया जा सकता है।

गिलोय के नुकसान क्या क्या होते हैं (side effects of giloy in hindi)

वैसे तो गिलोय के बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन अगर इसको सही तरह से प्रयोग ना किया जाए तो आपको इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि –

  • अधिक मात्रा में लेने पर यह आपकी ब्लड शुगर को कम कर सकता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसका उपयोग करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए।
  • इस की तासीर गर्म होती है इस वजह से अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल अगर कोई व्यक्ति कर लेता है तो उसको पेट में जलन और गैस की परेशानी हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को इसका प्रयोग डॉक्टर से पूछने के बाद ही करना चाहिए।

ये भी पढ़े : sesame seeds in hindi – तिल के फायदे (til ke fayde), उपयोग और नुकसान

Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान

कंक्लुजन (Giloy ke fayde in hindi)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Giloy benefits in hindi – गिलोय के फायदे और नुकसान इन हिंदी और इस पोस्ट में हमने आपको (Giloy benefits in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।

Leave a Comment