ashokarishta benefits in hindi – अशोकारिष्ट के फायदे, उपयोग और नुकसान

ashokarishta benefits in hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं ashokarishta benefits in हिंदी –  अशोकारिष्ट के फायदे, उपयोग और नुकसान  के बारे में जानकारी। हर दिन छोटी-बड़ी बीमारियों से अपना बचाव करने के लिए सभी लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं और कई प्रकार की जड़ी बूटियों का भी प्रयोग करते हैं। ऐसी ही एक जड़ी बूटी है जिसका नाम है अशोकारिष्ट। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होती है। अधिकतर लोग अपने घरों में इसका इस्तेमाल जरूर करते हैं ताकि वह स्वस्थ रह सकें। लेकिन अगर आपको इसके बारे में और इसके फायदों के बारे में पता नहीं है तो स्मार्ट जिंदगी के हमारे आज के इस पोस्ट को सारा पढ़ें और जानें इस जड़ी बूटी और आयुर्वेदिक औषधि के बारे में सभी बातें विस्तार से।

अशोकारिष्ट क्या है (what is  in ashokarishta Hindi)

यहां सबसे पहले हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि अशोकारिष्ट एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि है। इसको बनाने के लिए अशोक के पेड़ का अर्क, पानी, श्वेत जीरा, गुड़, धातकी नाम का एक औषधीय पौधा, और मुस्ता नाम की एक विशेष प्रकार की जड़ी बूटी को आपस में मिलाया जाता है। यहां बता दें विशेषतौर पर महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है जैसे कि असंतुलित हार्मोन, कमर दर्द, अनियमित मासिक चक्र और पेट दर्द। इसके अलावा पुरुष भी इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अशोकारिष्ट में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व (ashokarishta benefits in hindi)

अब आपको बता दें कि अशोकारिष्ट जैसी आयुर्वेदिक औषधि के अंदर कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। उनके बारे में जानकारी इस प्रकार से है –

  • कार्बोहाइड्रेट
  • टैनिन
  • फ्लेवोनॉयड
  • एलकेलाइड्स
  • ग्लाइकोसाइड्स
  • एंटी ऑक्सीडेंट तत्व
  • एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण

अशोकारिष्ट के फायदे क्या क्या है (ashokarishta benefits in hindi)

अब यहां आपको हम बता दें कि अशोकारिष्ट के उपयोग से किसी भी व्यक्ति को कौन-कौन से औषधीय लाभ हासिल हो सकते हैं। इसके फायदों की जानकारी इस प्रकार से है –

अशोकारिष्ट पेट दर्द के लिए

इसके अंदर गैस से राहत दिलाने वाले गुणों के साथ-साथ पाचन बढ़ाने वाले गुण भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह पेट दर्द की समस्या में लाभदायक होता है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि जब व्यक्ति का डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम नहीं करता तो उसके पेट में गैस और अपच की वजह से पेट दर्द की परेशानी होने लगती है। इसलिए अशोकारिष्ट का सेवन करके पेट दर्द से छुटकारा हासिल किया जा सकता है।

अशोकारिष्ट के फायदे मासिक धर्म में

कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान काफी तकलीफ होती है। इसके अलावा उनके मासिक धर्म में भी अनियमितता रहती है जिसके लिए उन्हें अशोकारिष्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। यहां जानकारी के लिए बता दें कि यह जड़ी-बूटी महिलाओं को पोषण प्रदान करके शरीर में खून के अलावा प्रजनन तंत्र को भी कंट्रोल करने का काम करता है। इसके साथ साथ यह महिलाओं के बिगड़े हुए हार्मोनल कंडीशन को भी व्यवस्थित करने में कारगर हो सकता है। इस प्रकार महिलाएं अगर इसका उपयोग करती हैं तो उनका मासिक धर्म नियमित बनता है और साथ ही साथ उनको पेट और कमर दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

प्रतिरोधक क्षमता को सुधारें अशोकारिष्ट

जो लोग अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं या फिर उसमें सुधार करना चाहते हैं तो उन्हें अशोकारिष्ट का उपयोग करना चाहिए। यहां आपको बता दें कि इस औषधि के अंदर इम्यून मोड्यूलेटर के गुण मौजूद होते हैं जो कि व्यक्ति की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। इसलिए एक संतुलित मात्रा में इसका सेवन हर दिन जरूर करना चाहिए।

अल्सर में अशोकारिष्ट के फायदे

अशोक के पेड़ के अंदर एंटीअल्सर के गुण पाए जाते हैं इसलिए अशोकारिष्ट का सेवन करके अल्सर की समस्या से भी छुटकारा हासिल किया जा सकता है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस औषधि का सेवन करके आप अल्सर से राहत पाने के साथ-साथ अपने शरीर को स्वस्थ भी बनाए रख सकते हैं।

अशोकारिष्ट के फायदे ऑस्टियोपोरोसिस में

अशोकारिष्ट को जब तैयार किया जाता है तो इसके अंदर जो मुख्य तत्व होता है वह अशोक के पेड़ का अर्क होता है। इसलिए कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि अशोक का अर्क व्यक्ति के शरीर की हड्डियों के घनत्व को ना केवल बढ़ाता है बल्कि उनको मजबूती भी देता है। इस प्रकार से जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की प्रॉब्लम है उन्हें अशोकारिष्ट का सेवन करने से काफी लाभ मिल सकता है।

अशोकारिष्ट का सेवन कैसे किया जाता है (how to use ashokarishta in hindi

अशोकारिष्ट औषधि को आप निम्नलिखित तरीके से सेवन कर सकते हैं जो कि इस प्रकार से हैं –

  • खाने के बाद इसका सेवन किया जाता है।
  • इसका सेवन करने के लिए 25 मिली अशोकारिष्ट लेकर उसमें इतना ही पानी मिला लें।
  • दिन में इसका उपयोग दो बार किया जा सकता है।
  • इसके अलावा ध्यान रखें कि कभी भी बिना पानी के इस आयुर्वेदिक औषधि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • कभी भी खाली पेट इसको नहीं पीना चाहिए।

 अशोकारिष्ट से होने वाले नुकसान (side effects of ashokarishta in hindi)

जैसा कि हमने ऊपर आपको जानकारी दी कि यह एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि है इसलिए अगर आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद अगर इसको सेवन करते हैं तो तब इसके नुकसान नहीं होते। इसके साथ-साथ अगर आप अधिक मात्रा में इसका उपयोग कर लेते हैं तो तब आपको इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं। इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी इस तरह से है –

  • अगर कोई व्यक्ति इसका अत्यधिक सेवन करता है तो उसको एसिडिटी और जलन की परेशानी हो सकती है‌। यहां बता दें कि इसके अंदर प्राकृतिक अल्कोहल होता है जो कि जलन का कारण बनता है।
  • अगर कोई महिला इसका अत्यधिक उपयोग करती है तो ऐसे में यह उसके नियमित मासिक चक्र को प्रभावित कर देता है।
  • मधुमेह के रोगियों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसके अंदर गुड़ होता है।
  • गर्भवती और शिशुओं को दूध पिलाने वाली माताओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर किसी का ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लेना चाहिए।

ये भी पढ़े : sesame seeds in hindi – तिल के फायदे (til ke fayde), उपयोग और नुकसान

Giloy benefits in hindi – गिलोय के फायदे और नुकसान इन हिंदी

कंक्लुजन (ashokarishta of dashmularishta in hindi)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल ashokarishta benefits in hindi – अशोकारिष्ट के फायदे, उपयोग और नुकसान और इस पोस्ट में हमने आपको ( ashokarishta ke fayde in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।

Leave a Comment