Runny Nose in Hindi – बहती नाक के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

Runny Nose in Hindi  : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं बहती नाक के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय। जब भी मौसम बदलता है तो उसके साथ-साथ लोगों को कई तरह की शारीरिक परेशानियां भी होने लगती हैं। उन्हीं में से एक समस्या है बहती नाक। इसकी वजह से व्यक्ति को काफी ज्यादा परेशानी हो जाती है लेकिन यह समस्या जल्दी से ठीक नहीं होती। पर आपको हम बता दें कि कुछ घरेलू इलाजों के द्वारा बहती नाक की प्रॉब्लम से छुटकारा हासिल किया जा सकता है। स्मार्ट जिंदगी के आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे बहती नाक के कारण, लक्षण और उन लिए कुछ घरेलू तरीके।

बहती नाक क्या होती है?

सबसे पहले आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि बहती नाक एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिसमें नाक के अंदर से बहुत ज्यादा एक तरल पदार्थ निकलता रहता है। इसे मेडिकल लैंग्वेज में राइनोरिया और राइनाइटिस कहा जाता है। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है। ना उसे ठीक से नींद आ पाती है और ना ही वह किसी दूसरे काम पर अपना फोकस कर पाता है।

नाक बहने के लक्षण क्या होते हैं 

नाक बहने के लक्षण की अगर बात की जाए तो जब नाक बहती है तो वह भी अपने आप में एक लक्षण होता है। तो सर्दी की वजह से, इनफ्लुएंजा, एलर्जी के अलावा किसी वायरल संक्रमण की वजह से भी नाक बहने लगती है। इस तरह से पीड़ित को निम्नलिखित परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है जैसे कि –

  • नाक के दोनों या फिर एक छिद्र से म्यूकस का बहाव होने लगता है।
  • जब नाक बहने लगती है तो उससे बहुत असहजता महसूस होती है।
  • नाक बहने की वजह से गले में खराश के साथ-साथ खांसी की समस्या भी हो जाती है।
  • सिर में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

नाक बहने के कारण –  Reason of Runny Nose in Hindi 

जब भी किसी को नाक बहने की समस्या होती है तो उसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि –

  • फ्लू होने से।
  • सर्दी और जुकाम होने से।
  • साइनस इन्फेक्शन की वजह से।
  • एकदम वातावरण के तापमान में बदलाव होने से या ठंड का मौसम आने से।
  • मसालेदार खाने का सेवन करने से।
  • हार्मोनल चेंजेज की वजह से।
  • नाक में चोट लग जाने पर।
  • श्वसन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या।
  • बहुत सी दवाइयों का उपयोग करने से।
  • नाक में कैंसर होने की वजह से।
  • वायरल संक्रमण के कारण।

ये भी पढ़े : Herbal Tea Benefits and Side Effects in Hindi- हर्बल चाय के फायदे और नुकसान

बहती नाक के लिए कुछ घरेलू कारगर उपाय – runny nose treatment in hindi

बहती नाक की समस्या से छुटकारा हासिल करने के लिए आप घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा समस्या हो तो ऐसे में आपको डॉक्टर के पास ही जाना चाहिए। यहां हम आपको कुछ घरेलू इलाज बता रहे हैं जो नाक बहने की समस्या को ठीक करने के लिए बेस्ट हैं –

गर्म चाय पिएं

गर्म चाय पीने से भी बहती नाक में लाभ होता है। आपको बता दें कि कई बार सर्दी लग जाने पर और फ्लू की वजह से भी नाक बहने लगती है। तो ऐसे में चाय या फिर हर्बल चाय का उपयोग भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि जितने भी हॉट ड्रिंक होते हैं वह अधिकतर सर्दी और फ्लू को सही करने में असरदार होते हैं। ऐसे में अगर नाक बहने की समस्या सर्दी की वजह से है तो उसमें भी फायदा होता है।

कैसे करें उपयोग

  • एक बर्तन लेकर उसमें दो कप पानी गर्म होने के लिए रख दें। ‌
  • जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें तकरीबन एक चम्मच के आसपास कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें।
  • उसके बाद उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच चाय पत्ती डाल दें।
  • इन सभी को लगभग दो-तीन मिनट तक उबाल लें।
  • इस प्रकार से इसको फिर छान लें और इसे गर्म-गर्म पिएं।
  • इस गर्म चाय का सेवन आप सुबह शाम दोनों टाइम कर सकते हैं।

चेहरे पर भाप लें

बहती हुई नाक से छुटकारा आप चेहरे पर भाप लेकर भी ले सकते हैं। यहां आपको बता दें कि जिन लोगों को बहती नाक की प्रॉब्लम है उन्हें चाहिए कि वह दिन में कम से कम दो-तीन बार भाप लें। कई रिसर्च से यह बात साबित हुई है कि चेहरे की भाप लेने से सर्दी के जो लक्षण होते हैं उनमें सुधार होता है। इसके साथ साथ बहती नाक से भी राहत पाई जा सकती है।

कैसे लें चेहरे की भाप

  • एक बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब पानी ठीक से गर्म हो जाए तो फिर उस बर्तन को किसी ऊंची जगह पर रख दें।
  • उसके बाद फिर एक तौलिया लेकर उसे अपने सिर के ऊपर ओढ़ लें।
  • ऐसा करने के बाद फिर अपने चेहरे को गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर झुका लें।
  • ऐसा आपको कम से कम 5 मिनट तक करना है।
  • आप चाहें तो अपने चेहरे पर भाप लेने के लिए स्ट्रीमर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नीलगिरी का तेल इस्तेमाल करें

बहती हुई नाक की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए नीलगिरी का तेल भी लाभदायक होता है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि नीलगिरी में अगर कपूर और मेंथोल डालकर  सूंघा जाए तो उस से पीड़ित को काफी फायदा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके अंदर मौजूद जो एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं वह सांस लेने की क्षमता में सुधार करने के साथ-साथ सूजन को भी कम करते हैं।

कैसे करें उपयोग

  • तकरीबन 3 से लेकर 4 बूंद तक नीलगिरी का तेल लेकर उसमें एक कपूर और थोड़ा सा पुदीना मिक्स कर लें। ‌
  • इन सब को डिफ्यूजर में डालकर खुशबू सूंघने से लाभ होता है।
  • इसका इस्तेमाल आप हर दिन 2 बार कर सकते हैं।

बहती नाक से राहत दिलाए गर्म स्नान

बहती नाक से राहत पाने के लिए गर्म स्नान भी एक बेहद कारगर घरेलू उपाय है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों को नाक बहने की समस्या हो जाती है उन्हें चाहिए कि वह गुनगुने पानी से नहाएं। इस प्रकार से उन्हें से छुटकारा मिलता ही मिलता है साथ ही साथ बदन दर्द भी ठीक होता है।

कैसे करें उपयोग

  • इसके लिए आपको चाहिए कि गुनगुना पानी लेकर उससे नहाएं।
  • यह उपाय आप हर दिन एक बार कर सकते हैं।

चटपटा खाना खाएं

बहती नाक से छुटकारा हासिल करने के लिए चटपटा खाना भी काफी हेल्प कर सकता है। आपको बताते चलें कि पीड़ित व्यक्ति जब प्याज और मिर्च का इस्तेमाल करता है तो वह उसके लिए काफी फायदेमंद होता है। तो ऐसे में अगर किसी को नाक बहने की समस्या हो गई है तो उसे चटपटा खाना खाना चाहिए।

कैसे बनाएं चटपटा खाना

  • इसके लिए सबसे पहले एक कप चनें उबाल लें।
  • अब उसमें आधा कप कटा हुआ प्याज, एक छोटा टमाटर और एक या दो हरी मिर्च बारीक काटकर मिला लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डाल दें।
  • उसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसका सेवन करें।

बहती नाक से बचने के तरीके

बहती नाक के घरेलू उपायों को बताने के बाद अब हम आपको बहती नाक से बचने के तरीके बता रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं –

  • हर दिन तीन-चार बार अपने पूरे फेस को नम टॉवल से साफ करें।
  • जितना हो सके ज्यादा पानी पिएं।
  • अपने आसपास पूरी साफ सफाई रखें।
  • आपको संक्रमण ना हो इसके लिए हैंड सैनिटाइजर का यूज़ करें।
  • कम से कम दो-तीन बार भाप जरूर लें। ऐसा आप हर दिन करें।
  • अपने टॉवल को और अपने कपड़ों को किसी दूसरे व्यक्ति को हाथ ना लगाने दें और ना ही इस्तेमाल करने दें।
  • जिन लोगों को बहती नाक की समस्या है उन से दूर रहें।
  • उन सभी चीजों से दूर रहें जिन से एलर्जी हो सकती है।

ये भी पढ़े : Giloy benefits in hindi – गिलोय के फायदे और नुकसान इन हिंदी

Ways to Lose Weight Without Diet or Exercise in Hindi- बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के वजन कैसे घटाएं

कंक्लुजन (Runny Nose in Hindi)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Runny Nose in Hindi और इस पोस्ट में हमने आपको (Runny Nose in Hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।

Leave a Comment