Noni Juice in Hindi : दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Noni Juice in Hindi- नोनी जूस के फ़ायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जानकारी। इसमें कोई शक नहीं कि हमारी प्रकृति में ऐसी अनेकों प्रकार की जड़ी बूटियां है जिनसे बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स हमें मिल जाते हैं। प्रकृति की ऐसी ही एक देन नोनी है जो सेहत के लिए भारत के अलावा विदेशों में भी बहुत अधिक उपयोग की जाती है। नोनी जूस बनाकर उसका इस्तेमाल पारंपरिक इलाज के लिए बेस्ट माना जाता है क्योंकि इसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी और अन्य दूसरे पोषक तत्व होते हैं।
अगर आप किसी भी प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारी से परेशान हैं तो उसके लिए आप नोनी जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर यदि आपको इसके बारे में सभी बातों की जानकारी नहीं है तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें नोनी जूस के फायदे, नुकसान और उपयोग के बारे में सारी ख़ास बातें।
नोनी जूस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें
| पेड़ का नाम | नोनी |
| कहां पाया जाता है | दक्षिण पूर्व एशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक |
| किसलिए प्रयोग किया जाता है | जड़ी बूटी के तौर पर औषधि के रूप में |
| कैसे सेवन किया जाता है | आमतौर पर जूस के रूप में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। |
| पोषक तत्व | विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, इलेक्ट्रोलाइट, मिनरल, प्रोटीन इत्यादि |
नोनी जूस क्या होता है (what is Noni Juice in Hindi)
सबसे पहले यहां आपको बता दें कि नोनी एक बहुत छोटा सा सदाबहार पेड़ होता है जो अधिकतर दक्षिण पूर्व एशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक के देशों में पाया जाता है। यहां बता दें कि ज्वालामुखी से जो लावा निकलता है यह उसके बीच में पनपता है। इसके अंदर अनेकों प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो मनुष्य की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं और इसी वजह से आप अपने डॉक्टर से सलाह करके नोनी जूस पी सकते हैं।
ये भी पढ़े : Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान
नोनी जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Noni Juice Nutrients in Hindi)
नोनी जूस के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी बॉडी को हेल्दी बनाने में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं जैसे कि –
- कार्बोहाइड्रेट
- प्रोटीन
- शुगर
- फाइबर
- फोलेट
- विटामिन
- इलेक्ट्रोलाइट
- मिनरल
- कैल्शियम
- मैग्नीशियम
- जिंक
नोनी जूस के फायदे क्या क्या है (Benefits of Noni Juice in Hindi)
यहां आपको बता दें कि नोनी जूस के फायदे बहुत सारे हैं जिनका उपयोग करके कोई भी व्यक्ति अपनी मेंटल हेल्थ को ठीक करने के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य को भी ठीक कर सकता है। निम्नलिखित हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि नोनी जूस के फायदे क्या क्या होते हैं जो कि इस तरह से हैं –
बढ़ती उम्र के लक्षण को दूर करे
नोनी जूस के अंदर विटामिन सी बहुत ही ज्यादा भरपूर मात्रा में होता है जिसकी वजह से अगर रोजाना इसे एक संतुलित मात्रा में लिया जाए तो यह व्यक्ति के शरीर में मौजूद खून में मुक्त कणों की संख्या को कम कर सकता है। साथ ही बता दें कि इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्व स्वस्थ सेल को मुक्त कणों से जुड़ने नहीं देते। यहां जानकारी दे दें कि जो मुक्त कण होते हैं वह शरीर के सेल को ख़राब कर देते हैं और जब व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है तो तब मुक्त कण जल्दी-जल्दी सेल पैदा करते हैं। नोनी जूस के एंटीऑक्सीडेंट तत्व खराब सेल को पैदा नहीं होने देता इसलिए आप इस जूस का हर दिन सेवन करें ।
इम्यूनिटी को करे स्वस्थ
जिन लोगों की इम्युनिटी स्ट्रांग नहीं है उन्हें चाहिए कि वह रोजाना नोनी जूस को पिएं। क्योंकि इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीहिस्टामाइन , एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा इसमें पॉलिसैकराइड पाया जाता है जो आपकी बॉडी में वाइट सेल्स को बढ़ाता है जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम हेल्दी बना रहता है।
लीवर को सुरक्षित रखे
नोनी जूस में लिवर को सुरक्षा देने वाले तत्व मौजूद होते हैं जो लिवर को लेड जैसे खतरनाक और हानि पहुंचाने वाले केमिकल से सुरक्षित रखते हैं। अपने लीवर की सुरक्षा के लिए हर दिन नोनी जूस का उपयोग जरूर करें।
दिल को बनाए हेल्दी
अगर आप यह चाहते हैं कि आपका ब्लड प्रेशर लेवल ठीक रहे और शरीर में खून का बहाव भी अच्छा बना रहे तो इसके लिए आप नोनी जूस का हर दिन सेवन कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नोनी में anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में आप की काफी मदद कर सकते हैं।
शुगर को करे कंट्रोल
जो लोग शुगर यानी डायबिटीज जैसी बीमारी से पीड़ित है उन्हें चाहिए कि वह रोज नोनी जूस पिएं। यहां बता दें कि इसके अंदर ऐसे गुण होते हैं जो आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं जिसकी वजह से शुगर को ब्रेकडाउन किया जा सकता है। साथ ही साथ बता दें कि जब बॉडी में इंसुलिन की क्वांटिटी अच्छी हो जाती है तो उसके बाद ब्लड शुगर भी काफी हद तक कंट्रोल हो जाती है।
गैस की समस्या को दूर करे
नोनी जूस के अंदर फाइटोकेमिकल्स नामक तत्व पाया जाता है जिसके अंदर गैस की समस्या को दूर करने की क्षमता होती है। इसके साथ-साथ बता दें कि इसका प्रयोग डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करके गैस्ट्रिक प्रॉब्लम को दूर करके बॉडी को हेल्दी बनाए रखता है।
घाव को जल्दी भरे
नोनी जूस पीने से आप अपने शरीर के घाव को जल्दी भर सकते हैं क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नार्मल करने के साथ-साथ खून के बहाव को भी ठीक बनाए रखता है जिसकी वजह से घाव जल्दी भर जाता है।
नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह करे काम
नोनी जूस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर की नमी को बनाए रखने का काम करते हैं। यहां यह भी बता दें कि नोनी आपके शरीर में पानी के बहाव को ठीक बना कर रखता है जिसकी वजह से स्किन में नमी बनी रहती है और उस पर एजिंग के असर भी जल्दी नजर नहीं आते।
दिमाग को बनाए स्वस्थ
नोनी जूस का यह सबसे बड़ा फायदा है कि यह आपके शरीर के अलावा आपके दिमाग को भी हेल्दी बनाए रखने में उपयोगी होता है। यहां बता दें कि नोनी दिमाग की सोचने की क्षमता को इंप्रूव करके उसकी सोचने की क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। इसलिए जिन लोगों का दिमाग कमजोर है वह इसका नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
नोनी जूस का उपयोग कैसे करें (How to Use Noni juice in Hindi)
नोनी जूस के इतने सारे फायदे जानने के बाद अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आप किस तरह से इस चमत्कारी जूस का उपयोग कर सकते हैं तो उसकी जानकारी हम निम्नलिखित दे रहे हैं –
- इसका प्रयोग एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी किया जा सकता है।
- फलों के जूस के साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फ्रूट सलाद में इसका उपयोग किया जा सकता है।
- बहुत सी जगहों पर नोनी की चाय बनाकर इस्तेमाल की जाती है जिसे लोग बहुत शौक के साथ पीते हैं।
- पानी में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
नोनी जूस के नुकसान क्या क्या है (Noni Juice Side Effects in Hindi)
वैसे तो नोनी जूस आपकी सेहत और दिमाग के लिए काफी लाभदायक होता है लेकिन अगर आप इसका हद से ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जिनके बारे में हम निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं –
- इसका अत्यधिक सेवन करने से आपकी किडनी पर इफेक्ट पड़ सकता है जिसकी वजह से किडनी खराब हो सकती है।
- नोनी जूस का अगर ज्यादा उपयोग किया जाए तो यह आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है क्योंकि इसके अंदर पोटेशियम की मात्रा काफी होती है। साथ ही बता दें कि पोटेशियम आपकी किडनी में पथरी की बीमारी भी कर सकता है।
- नोनी जूस का अधिक प्रयोग करने से दिल तेजी के साथ धड़कने जैसी समस्या होने के साथ-साथ आपको मतली भी हो सकती है।
ये भी पढ़े : Macadamia Nuts in Hindi- मैकाडामिया नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान
Bhringraj in Hindi – भृंगराज के फायदे(Bhringraj Benefits), उपयोग और नुकसान
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का पोस्ट Noni Juice in Hindi- नोनी जूस के फ़ायदे(Benefits of Noni Juice in Hindi), उपयोग और नुकसान के बारे में हिंदी में जानकारी। इस लेख में हमने आपको (Noni Juice in Hindi) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातें बता दी है जो आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहेंगी। इसलिए अंत में हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें जो (Benefits of Noni Juice in Hindi) से संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं। अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।