Jamun fruit in hindi – जामुन खाने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे

Jamun fruit in hindi : आज के इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं Jamun fruit in hindi – जामुन खाने के ये फायदे के बारे में जानकारी। जामुन एक ऐसा फल है जिसको हर इंसान खाना पसंद करता है। यह फ्रूट खाने में टेस्टी तो होता ही है लेकिन इसके अंदर बहुत सारे गुण भी पाए जाते हैं। इसीलिए जब भी बाजार में जामुन का फल आता है तो लोग इसको बहुत शौक से खाते हैं। जामुन फ्रूट के अंदर बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से अगर कोई इसको अपने आहार में शामिल करता है तो वह इसके फायदों का लाभ ले सकता है। लेकिन अगर आपको इस फ्रूट के बारे में ठीक प्रकार से जानकारी नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि स्मार्ट जिंदगी के आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे जामुन और इसके फायदों के बारे में विस्तार पूर्वक।

जामुन फ्रूट क्या है (what is jamun fruit in hindi)

यह आपको जानकारी दे दें कि जामुन एक गहरे बैंगनी या काले रंग का एक छोटा सा फल होता है। जैसे ही गर्मी का मौसम आता है तो उस दौरान आम के आने के समय जामुन भी बाजार में आ जाता है। यह हमारे आयुर्वेद में सबसे ज्यादा डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा भी इसके और भी बहुत सारे बेनिफिट्स होते हैं। इसीलिए इस फल को गर्मियों में सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है।

 जामुन फ्रूट से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें

फल का नाम जामुन
वैज्ञानिक नाम सिजिगियम क्यूमिनी
अंग्रेजी नाम ब्लैक प्लम
अन्य नाम राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी
कहां पाया जाता है भारत, इंडोनेशिया और दक्षिण एशिया के देशों में
रंग बैंगनी, काला
स्वाद तौरा

जामुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व (nutrients in jamun fruit in hindi)

जामुन के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल करके कई प्रकार के रोगों से छुटकारा हासिल किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स के नाम इस प्रकार से हैं –

  • कार्बोहाइड्रेट
  • विटामिन
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • फाइबर
  • फैट्स
  • पोटेशियम

जामुन के फायदे क्या क्या होते हैं (benefits of jamun fruits in hindi)

जामुन फ्रूट के अंदर बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट छुपे होते हैं जिसकी वजह से हर इंसान को इन्हें जरूर खाना चाहिए। अगर आपको इसके फायदों के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है तो इसके लाभों के बारे में जानकारी हम निम्नलिखित दे रहे हैं जो कि इस प्रकार से है –

ये भी पढ़े : Anjeer benefits in hindi – अंजीर के फायदे, उपयोग और नुकसान

जामुन फ्रूट के फायदे डायबिटीज के लिए

जामुन फ्रूट उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है जिनको डायबिटीज की बीमारी होती है। यहां आपको बता दें कि ब्लड के अंदर मौजूद शुगर की मात्रा को यह कंट्रोल करता है और इसी वजह से शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में यह काफी हेल्प कर सकता है।

 जामुन के फायदे कील-मुहांसों को दूर करने में

जामुन फ्रूट की गुठली को चेहरे के कील मुहांसों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां बता दें कि इसके बीज को पीसकर उसमें फिर गाय का दूध मिलाकर एक पेस्ट बनाकर उसको फिर कील मुहांसों वाले चेहरे पर लगा लें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो अपना चेहरा साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरे के पिंपल्स और मुहांसे दूर हो जाएंगे।

जामुन फ्रूट के बेनिफिट्स संक्रमण में

जामुन फल के अंदर मलेरिया रोधी और संक्रमण रोधी गुणों के साथ-साथ जीवाणु रोधी गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए यह व्यक्ति को सामान्य इंफेक्शन से बचाने में काफी हद तक सहायक हो सकता है। तो इन्फेक्शन से बचने के लिए जब जामुन का मौसम आए तो इनका नियमित रूप से सेवन करें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं जामुन फ्रूट

जामुन का सेवन करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके अंदर विटामिन, कैल्शियम, आयरन पोटेशियम जैसे पोषक तत्व काफी अधिक मात्रा में उपलब्ध होते हैं जिसकी वजह से यह किसी भी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। इसलिए गर्मियों में इस फल को खूब खाना चाहिए।

जामुन फ्रूट के फायदे खून की कमी में

जिन लोगों के शरीर में खून की मात्रा पर्याप्त नहीं होती उनको चाहिए कि वह जामुन फ्रूट का सेवन करें। यहां आपको बता दें कि नियमित रूप से जामुन का सेवन करके आप अपने शरीर को ना सिर्फ हेल्दी रख सकते हैं बल्कि अपने शरीर में खून का लेवल भी बढ़ा सकते हैं।

उल्टी, दस्त और हैजा में जामुन के फायदे

जामुन फ्रूट का उपयोग उल्टी, दस्त और हैजा जैसी खतरनाक बीमारियों से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। यहां बता दें कि जब गर्मियों के मौसम में जामुन खूब आते हैं तो उस समय आपको चाहिए कि इसके फलों का रस निकालकर स्टोर कर लें। इस तरह से जब भी कभी किसी को हैजा उल्टी दस्त जैसी परेशानी हो जाए तो तब इस रस को पानी के साथ मिलाकर पीने से तुरंत फायदा मिलता है।

जामुन फ्रूट के लाभ पेट की समस्याओं के लिए

जिन लोगों को पेट की समस्याएं रहती हैं उन्हें जामुन फ्रूट का सेवन जरूर करना चाहिए। यहां जानकारी के लिए बता दें कि जब इस फल का सेवन किया जाता है तो व्यक्ति को ना सिर्फ पेट की परेशानियों से छुटकारा मिलता है बल्कि साथ ही साथ पेट के कीड़ों, एसिडिटी, कब्ज़ इत्यादि से भी निजात पाई जा सकती है।

मुंह के छालों के लिए जामुन के बेनिफिट्स

मुंह के छाले अगर किसी व्यक्ति के हो जाते हैं तो वह साथ में दर्द देने वाले हो सकते हैं। ऐसी अवस्था में व्यक्ति से कुछ भी खाया पिया नहीं जाता है। इसीलिए इस समस्या से छुटकारा हासिल करने के लिए जामुन का प्रयोग काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

जामुन फल के नुकसान (side effects of jamun fruits in hindi)

हालांकि जामुन फल के अंदर बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं लेकिन फिर भी अगर इसका इस्तेमाल हद से ज्यादा कर लिया जाए तो उससे आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं जैसे कि –

  • अगर डायबिटीज के पेशेंट इसका बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल कर लेते हैं तो तब उनका ब्लड शुगर लेवल काफी घट सकता है।
  • अगर जामुन को खाली पेट सेवन किया जाता है तो तब उससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • अगर किसी व्यक्ति को लगातार उल्टी की समस्या हो रही हो तो ऐसे में उसको जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ज्यादा मात्रा में जामुन खाने से शरीर में दर्द के साथ-साथ व्यक्ति को बुखार भी हो सकता है।
  • यदि जामुन को दूध पीने के 1 घंटे पहले या फिर उसके 1 घंटे के बाद खाया जाए तो तब यह आपको नुकसान दे सकता है।

ये भी पढ़े : sesame seeds in hindi – तिल के फायदे (til ke fayde), उपयोग और नुकसान

Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान

कंक्लुजन (Jamun ke fayde in hindi)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल Jamun fruit in hindi – जामुन खाने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे और इस पोस्ट में हमने आपको (Benefits of Jamun  in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।

Leave a Comment