Cocoa Powder in Hindi-कोको पाउडर के फायदे(Cocoa Powder ke fayde) उपयोग और नुक़सान

Cocoa Powder in Hindi-कोको पाउडर के फायदे उपयोग और नुक़सान

Cocoa Powder in Hindi :दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Cocoa Powder in Hindi-कोको पाउडर के फायदे उपयोग और नुक़सान के बारे में जानकारी। कोको पाउडर का नाम सुनते ही आपकी आंखों के सामने एकदम से चॉकलेट का ख्याल ही आता होगा क्योंकि इसका इस्तेमाल मिल्क शेक, केक बनाने के अलावा चॉकलेट बनाने में भी बहुत ज्यादा किया जाता है। लेकिन क्या आपको यह मालूम है कि अगर हर दिन आप एक संतुलित क्वांटिटी में कोको पाउडर का उपयोग करते हैं तो उससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। अगर आपको कोको पाउडर के फायदे , नुकसान और उपयोग करने के बारे में जानकारी नहीं है तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जाने इससे जुड़ी हुई खास जानकारी।

कोको पाउडर क्या होता है (What is Cocoa Powder in Hindi)

यहां सबसे पहले आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि कोको बींस को पीसने के बाद जो पाउडर बनता है उसी को कोको पाउडर के नाम से जाना जाता है। साथ ही साथ बता दें कि इसके अंदर बहुत ही कम मात्रा में फेट होता है। इसके अलावा कुछ लोग इसे चॉकलेट समझते हैं पर यहां आपको हम बता दें कि यह चॉकलेट नहीं है बल्कि चॉकलेट बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कोको पाउडर में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व (Cocoa Powder Nutrients in Hindi

अब आपको हम बता दें कि कोको पाउडर के अंदर कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे कि आपको इसके बारे में सारी जानकारी हो जाए तो इसके पोष्टिक तत्व इस प्रकार से हैं-

  • प्रोटीन
  • फाइबर
  • कार्बोहाइड्रेट
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • मैग्नीशियम
  • फास्फोरस
  • पोटेशियम
  • जिंक
  • कॉपर
  • विटामिन

कोको पाउडर के फायदे क्या क्या होते हैं (Benefits  of  Cocoa Powder benefits in Hindi)

यहां आपको बता दें कि कोको पाउडर से केवल चॉकलेट ही नहीं बनती है बल्कि इसका स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत ज्यादा फायदा आपके शरीर को पहुंच सकता है। निम्नलिखित हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि इसके आपके स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या फायदे हो सकते हैं-

ओरल हेल्थ को करता है ठीक

इसके अंदर टैनिन मौजूद होता है जो दांतों को खराब नहीं होने देता और आपके दांतो को हेल्दी रखने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है साथ ही साथ बता दें कि इसमें  थेयोब्रोमाइन और कैफीन की मात्रा भी पाई जाती है उसकी वजह से भी दांतों को कैरीज़ से बचाया जा सकता है।

वजन कम करने में है फायदेमंद

एक संतुलित मात्रा में अगर आप कोको पाउडर का सेवन करते हैं तो इससे काफी हद तक आप अपने मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपके शरीर में हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है जिसकी वजह से आप अपनी भूख को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए आप अपना वजन घटाने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

दिल के लिए भी है कारगर

जिन लोगों को दिल की बीमारी है उनके लिए कोको पाउडर का इस्तेमाल करना फायदेमंद बताया गया है। आपको बता दें कि जब कोई व्यक्ति कोको पाउडर एक संतुलित मात्रा में लेता है तो यह सबसे पहले तो उसका वजन कम करके दिल की बीमारी होने से बचाता है क्योंकि जब किसी का वजन तेजी के साथ बढ़ता है तो उसे हार्ट प्रॉब्लम  हो सकती है। तो इसलिए आप इसका सेवन करके अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं।

याददाश्त को तेज करता है

कोको पाउडर के अंदर मानसिक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह दिमाग को बेहतर बनाने के साथ-साथ याददाश्त को भी तेज़ करता है। कुछ लोगों को नींद ना आने की परेशानी होती है और इसके साथ-साथ जब कोई व्यक्ति दिमाग का काम करके थक जाता है तो यह उसे भी ठीक कर सकता है। यहां बता दें कि इसके अंदर फ्लेवोनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो दिमाग को हेल्दी बनाने का काम करता है।

अस्थमा से करे बचाव

जो लोग अस्थमा की बीमारी से परेशान हैं उनके लिए नेचुरल कोको पाउडर काफी अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि इसके अंदर एंटीअस्थमेटिक कंपाउंड थिअब्रोमाइन के साथ-साथ थियोफिलाइन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि दमे की बीमारी को ठीक करने में काफी सहायक हो सकते हैं। इसलिए अस्थमा को ठीक करने के लिए अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह कर लें।

डिप्रेशन से बचने के साथ-साथ मूड को भी अच्छा करता है

जो लोग आमतौर पर डिप्रेशन में रहते हैं या फिर जिनका मूड बेहतर नहीं रहता उन्हें चाहिए कि वह कोको पाउडर का इस्तेमाल करें क्योंकि इसके अंदर फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो किसी भी इंसान का मूड ठीक करने में काफी उपयोगी हो सकते हैं। साथ ही साथ बता दें कि इसके अंदर पॉलिफिनॉल्स एंटी डिप्रेसेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको डिप्रेशन से बचाते हैं।

ये भी पढ़े : Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान

स्किन के लिए है फायदेमंद

अगर आप अपनी स्किन को हाइड्रेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कोको पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह  स्किन की डेंसिटी को भी बढ़ाने का काम करता है और साथ ही साथ स्किन को सोलर रेडिएशन से भी बचाने में  हेल्पफुल हो सकता है। यह एक तरह से आपकी त्वचा पर एंटी एजिंग क्रीम की तरह काम करता है जो कि आपके चेहरे से उम्र के निशान को काफी हद तक कम कर सकता है।

बालों को बनाए मजबूत और शाइनी

कोको पाउडर के अंदर anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह आपके बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है क्योंकि यह सिर में होने वाली डैंड्रफ और स्कैल्प की सूजन को भी काफी हद तक कम कर सकता है। इसलिए अगर आप अपने बालों को हेल्थी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप कोको पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोको पाउडर का उपयोग कैसे करें – (Cocoa Powder uses in Hindi)

कोको पाउडर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और आप इसे अपनी हेल्थ को सुधारने के लिए निम्नलिखित तरीकों से इसका उपयोग कर सकते हैं जैसे कि-

  • इसका इस्तेमाल कॉफी के ऊपर छिड़क कर किया जाता है।
  • ब्राउनी बनाते टाइम भी इसका प्रयोग करते हैं।
  • चॉकलेट बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल करके फेस मास्क भी बना सकते हैं।
  • इसे दही में मिलाकर भी खाया जाता है और इसकी स्मूदी भी बनाई जाती है।
  • इसे फेस स्क्रब के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।
  • कई प्रकार की टेबलेट और कैप्सूल बनाने के लिए भी इसका यूज किया जाता है।

कोको पाउडर से होने वाले नुकसान (Cocoa Powder side effects in Hindi)

कोको पाउडर के वैसे तो बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसके फायदों के अलावा इसके कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करेंगे तो उससे आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे कि-

  • आपका दिल तेजी के साथ धड़कने लग सकता है। ‌
  • चिंता जैसी परेशानी हो सकती है‌।
  • रात को नींद नहीं आएगी।
  • उल्टी या फिर मतली की समस्या भी हो सकती है।
  • बेचैनी के अलावा आपको बार-बार पेशाब भी आ सकता है।

ये भी पढ़े : Macadamia Nuts in Hindi- मैकाडामिया नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान

Bhringraj in Hindi – भृंगराज के फायदे(Bhringraj Benefits), उपयोग और नुकसान

कंक्लुजन 

दोस्तों यह था हमारा आज का पोस्ट Cocoa Powder in Hindi-कोको पाउडर के फायदे(Cocoa Powder ke fayde) उपयोग और नुक़सान के बारे में हिंदी में जानकारी। इस लेख में हमने आपको (Benefits of  Cocoa Powder in Hindi) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातें बता दी है जो आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहेंगी। इसलिए अंत में हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें जो (Cocoa Powder ke fayde) से संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं। अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment