Ajinomoto Uses, Benefits and Side Effects in Hindi
Ajinomoto Uses, Benefits and Side Effects in Hindi आज हम जानेंगे कि अजीनोमोटो क्या है(Ajinomoto Meaning) और इसके फायदे क्या क्या होते हैं। साथ ही हम इससे नुक्सान और साइड इफेक्ट्स को भी समझेंगे(Ajinomoto side effects)। तो आइये जानते हैं कि अजीनोमोटो को हम कैसे इस्तेमाल करें(Ajinomoto uses in Hindi) कि इससे होने वाले नुक्सान से खुद को बचाया जा सके।

What is Ajinomoto salt | Ajinomoto क्या होता है?:
आसान शब्दों में कहें तो अजीनोमोटो वास्तव में “मोनो सोडियम ग्लूटामेट”(मोनोसोडियम ग्लूटामेट) होता है जिसे MSG भी कहते हैं। यह कुछ एसिड्स को मिलाकर बनाया जाता है। इसका मुख्य भाग ग्लूटामिक एसिड और ग्लूटामेट (Glutamic acid and Glutamate) होता है । यह सुगरकेन (sugarcane) यानि गन्ने से बनाया जाता है। जिसे फेरमेंटशन (Fermentation) के प्रोसेस(process) से तैयार किया जाता है।
अजीनोमोटो रियलिटी में किसी प्रोडक्ट नहीं बल्कि एक जापानी कंपनी का नाम है जो यह प्रोडक्ट बनती है। पर समय के साथ साथ इसके इस प्रोडक्ट को इसी नाम से जाना जाने लगा।
दिखने में अजीनोमोटो सफ़ेद क्रिस्टल्स (white crystalline) जैसा होता है जो काफी कुछ नमक या चीनी जैसा लगता है। पर इसके स्वाद को उमामी स्वाद कहा जाता है जो नमक से काफी अलग है। यह खाने के स्वाद को काफी हद्द तक बढ़ा देता है।
अजीनोमोटो को कहाँ इस्तेमाल किया जाता है ? Uses of Ajinomoto in Hindi:
- खाने के स्वाद को बढ़ने के लिए : अजीनोमोटो का स्वाद उमामी होने की वजह से यह खाने के स्वाद को और अच्छा कर देता है. इसी वजह से यह बहुत से डिशेस में टेस्ट एनहांसर के रूप में काम आता है
- मसालों में : बहुत से रोज़ाना इस्तेमाल में लाये जाने वाले मसालों का एक इंडिग्रिएन्ट अजीनोमोटो भी होता है.
- चायनीज़ खाने में : चायनीज़ व्यंजन जैसे नूडल्स और मंचूरियन में ख़ास तौर पर अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है. तो अब आप समझ ही गए होंगे की हमे चायनीज़ फ़ूड इतना पसंद क्यों हैं
- सूप बनाने में : सूप में भी अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है.
- फ़ास्ट फ़ूड: बहुत से फ़ास्ट फ़ूड में आजकल अजीनोमोटो डाला ही जाता है. फिर चाहे हो आपकी मनपसंद चिप्स का पैकेट हुआ या भुजिया -अक्सर इनमे अजीनोमोटो थोड़ी बहुत मिल ही जायेगा
- फ्रोजेन फ़ूड: फ्रोजेन फ़ूड आइटम का फ्लेवर और टेस्ट बढ़ाने के लिए इनमे भी अजीनोमोटो या MSG मिलाया जाता है.
Benefits of Ajinomoto in Hindi | अजीनोमोटो के फायदे:
अजीनोमोटो के अपने एक अलग और यूनिक टेस्ट की वजह से ही इसे बहुत सारे अलग अलग प्रकार के फ़ूड आइटम्स में इस्तेमाल किया जाता रहा है। हमारे शरीर के लिए अजीनोमोटो के कुछ ख़ास फायदे अब तक सामने नहीं आये हैं।
अजीनोमोटो के नुकसान (Ajinomoto side effects in Hindi):
अजीनोमोटो के हमारे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर रिसर्च होती रही है। पर अब भी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए यह आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है और इस पर रिसर्च जारी hai.
MSG या अजीनोमोटो हमारे दिमाग के लिए एक न्यूरोट्रांस्मीटर(Neurotransmitter) की तरह काम करता है। यानि यह हमारे दिमाग को स्टिमुलेट करता है। इस वजह से ही हमे वह खाना बहुत अच्छा लगता है जिसमे यह मिला होता है। और हम बार बार उसे खाना पसंद करते हैं।
अजीनोमोटो के इस तरह के स्टिमुलेट करने वाले बेहेवियर की वजह से ही वैज्ञानिक इसे हमारे शरीर के लिए बुरा बताते हैं। और वैज्ञानिकों की माने तो इसके ज़्यादा क्वांटिटी में और ज़्यादा लम्बे समय तक इस्तेमाल से हमारे शरीर और दिमाग पर काफी बुरा असर पद सकता है।
कुछ शोधो के हिसाब से अजीनोमोटो के लम्बे समय तक इस्तेमाल से यह शरीर में मोटापा जैसी बीमारियां भी पैदा कर सकता है
वहीँ कुछ शोधों में यह भी पाया गया कि अजीनोमोटो के ज़्यादा इस्तेमाल से यह हाई ब्लड प्रेशर , सर दर्द और सर्दी झुकाम जैसे लक्षण भी पैदा कर सकता है। किन फ़ूड आइटम्स में अजीनोमोटो होता है ।
निष्कर्ष : कोशिश करें की फ़ास्ट फ़ूड और पैकेट वाली चीज़ें जिनमे अजीनोमोटो मिला हो उसे अवॉयड ही किया जाये। और इसे कम से कम उपयोग में लाये। महीने में एकआद बार खाने से कोई नुकसान नहीं है। पर रोज़ रोज़ या ज़्यादा मात्रा में तो हर चीज़ ही नुकसान करती है।
FAQs related to Ajinomoto | अजीनोमोटो से जुड़े कुछ अहम् सवाल:
अजीनोमोटो का सेफ डेली dose 1.2 gm तक माना गया है. इससे ज़्यादा एक दिन में अवॉयड करना चाहिए .
क्यूंकि अजीनोमोटो हमारे दिमाग के लिए एक स्टीमुलेंट का काम करता है, इसलिए प्रेगनेंसी में इसे पूरी तरह अवॉयड करना चाहिए
अजीनोमोटो की जगह पर हम सोया सॉस, नमक, और चीनी को इस्तेमाल कर सकते हैं. या सूप बेस भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है. ये भी खाने को टेस्टी बनाने में मदद करते हैं और इनके कोई नुकसान भी नहीं हैं
फ्रोजेन फ़ूड, चिनेसे फ़ूड, सूप और ज़्यादातर पैकेजड़ स्नैक्स जैसे भुजिआ नमकीन और इंस्टेंट नूडल्स में अजीनोमोटो होता ही है
फ़ूड आइटम्स के पैकेट पर लिखे इंडिग्रिएन्ट लिस्ट को हमेशा ध्यान से पढ़ें। अगर इसमें अजीनोमोटो होगा तो इसे आप “MSG” या “E621” नाम से पहचान सकते हैं .
अजीनोमोटो एक तरह का साल्ट है। यह वेजीटेरियन केटेगरी में आता है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो या आपको कुछ नया जानने को मिला हो तो इसे शेयर ज़रूर करें। और हमे कमेंट करके बताएं अगर इससे रिलेटेड आपका कोई और सवाल हो तो।