How to Remove Dark Spots in Hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं How to Remove Dark Spots in Hindi-चेहरे के काले दाग-धब्बे मिटाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी। आज के दौर में हर इंसान अपनी काम-काजी जिंदगी की वजह से अपनी देखभाल ठीक तरह से नहीं कर पाता जिसकी वजह से उसके चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। पर अगर एक बार फेस पर ब्लैक स्पॉट्स पड़ जाए तो फिर वह आसानी से ठीक नहीं होते। कुछ लोग इसके लिए बहुत तरह के स्किन ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं पर उन्हें फायदा नहीं होता। वहीं अगर वह मार्केट से खरीद कर कोई दवाई या फिर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो उससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बन जाता है।
ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने चेहरे की देखभाल प्राकृतिक तरीकों से करें। नेचुरल प्रोडक्ट्स में इतनी क्षमता होती है कि वह आपके चेहरे से काले दाग-धब्बों को निकाल सकते हैं पर अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें(chehre ke kale dhabbe kaise hataye in hindi) और जानें कि वह कौन से घरेलू उपाय हैं जिनसे आप अपनी त्वचा को स्पॉटलेस बना सकते हैं।
Chehre ke kale dhabbe kaise hataye in hindi | How to Remove Dark Spots in Hindi
पपीते का पेस्ट करें इस्तेमाल
पपीता किसी भी इंसान की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक बहुत ही अच्छा घरेलू प्रोडक्ट माना जाता है, क्योंकि इसके अंदर पपीन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखता है। निम्नलिखित हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह से पपीते का उपयोग अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
पपीता फेस पैक बनाने का तरीका और उपयोग
- सबसे पहले पपीते को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- अब इसके अंदर एक चम्मच शहद लेकर उसको अच्छी तरह से मिला लें।
- अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें आप मिल्क क्रीम मिला लें। इसी तरह जिन लोगों की त्वचा ऑयली है उन्हें चाहिए कि वह इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें।
- इस पपीते के पेस्ट को हर दिन अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- उसके बाद फिर साफ़ पानी से चेहरा धो कर सुखा लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।
- कुछ ही दिनों के उपयोग से आप देखेंगे कि आपकी त्वचा से डार्क स्पॉट हटने लगे हैं और रंग भी चमकदार और गोरा हो गया है।
ये भी पढ़े :Home Remedies for Cracked Lips in Hindi – फटे होठों के लिए कुछ आसान से घरेलू उपचार
एलोवेरा जेल से ऐसे चमकाएं चेहरा
एलोवेरा के फायदे त्वचा के लिए बहुत सारे होते हैं जिन्हें गिनना मुश्किल है। अगर आप अपनी त्वचा की सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं या फिर निखारना चाहते हैं तो उसमें एलोवेरा बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। निम्नलिखित हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह से एलोवेरा का प्रयोग करके अपने चेहरे को दाग धब्बों से मुक्ति दिला सकते हैं।
एलोवेरा फेस पैक बनाने का तरीका और उपयोग
- सबसे पहले एलोवेरा जेल के अंदर विटामिन ई का तेल और नींबू का रस मिलाकर उसका एक पेस्ट बना लें। अगर आपके पास एलोवेरा का प्लांट है तो बेस्ट है लेकिन अगर आपके पास अगर एलोवेरा का पौधा नहीं है तो आप बाजार से खरीद कर बने बनाए एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते हैं।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाकर फिर अपने चेहरे पर लगा लें और जब तक यह पूरी तरह से सूख नहीं जाए तब तक इसको ऐसे ही लगा रहने दें।
- उसके बाद फिर साफ़ ताजे पानी से चेहरे को धोकर साफ़ कर लें।
- इसका जब आप नियमित रूप से रोज प्रयोग करेंगे तो आपके चेहरे से ब्लैक स्पोट्स तो हटेंगे ही साथ ही साथ आपका चेहरा गोरा बनेगा और स्किन की नमी भी बरकरार रहेगी।
खूब पानी पीकर चमकाएं त्वचा
पानी सिर्फ प्यास बुझाने का काम ही नहीं करता है बल्कि इसके अंदर ऐसे बहुत सारे गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर की खूबसूरती को बरकरार रखने में हेल्पफुल हो सकते हैं। अगर आप हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करेंगे तो उससे आपकी बॉडी के सारे टॉक्सिक एलिमेंट बाहर निकल जाएंगे। जिसकी वजह से आपकी त्वचा ग्लोइंग, सेहतमंद बनने के अलावा चमकदार भी बन जाएगी। हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह से पानी का सेवन अपनी त्वचा को निखारने के लिए कर सकते हैं।
स्किन को निखारने के लिए पानी का उपयोग
- अपने दिन की शुरुआत आप हमेशा पानी पीकर करें क्योंकि इस तरह से आपके शरीर से सभी फालतू के एलिमेंट्स बाहर निकल जाएंगे।
- एक गिलास गुनगुना पानी लेकर उसमें आधा नीबू निचोड़ लें और उसे सुबह नहार मुंह पी लें।
- इसके अलावा दिन भर कम से कम 8 से लेकर 10 गिलास तक पानी जरूर पिएं।
छाछ का करें इस्तेमाल
गर्मी के दिनों में लोग अधिकतर लस्सी और छाछ का बहुत ज्यादा प्रयोग करते हैं। लेकिन आपको यहां बता दें कि छाछ के अंदर भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो आपके चेहरे से दाग धब्बों को हटाने में काफी ज्यादा सहायक हो सकता है। इसलिए आपको इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। निम्नलिखित हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि किस तरह से आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
छाछ को उपयोग करने का तरीका
- एक छोटे बर्तन में या कटोरी में थोड़ी सी छाछ निकाल लें और अब कॉटन लेकर उसे छाछ में डुबो लें।
- अब कॉटन की सहायता से अपने चेहरे के सभी दाग धब्बों पर छाछ को अच्छी तरह से लगा लें।
- जब चेहरा सूख जाए तो फिर इसे साफ़ पानी से धो लें।
- इसका नियमित रूप से उपयोग करने पर आपकी त्वचा चमकदार बनने के साथ-साथ स्पॉटलेस भी बनेगी।
नींबू और दही का करें प्रयोग
नींबू का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसके अंदर विटामिन सी और लैक्टिक एसिड काफी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए अगर आप अपने चेहरे को दाग धब्बों से रहित करना चाहते हैं तो नींबू और दही का इस्तेमाल करें। निम्नलिखित हम आपको बता रहे हैं कि अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप किस तरह से दही और नींबू का लेप बना सकते हैं।
दही और नींबू को उपयोग करने का तरीका
- एक बॉल लेकर उसमें दो चम्मच दही के डाल लें और फिर उसके बाद आधा नीबू का रस उसमें निचोड़ लें।
- इसमें थोड़ी सी मात्रा चीनी की भी मिला लें।
- अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब सूख जाए तो उसके बाद फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और सुखा लें।
- ऐसा जब आप हर दिन करेंगे तो यह आपके चेहरे को दाग़ धब्बों से पूरी तरह से मुक्ति दिला देगा और रंग भी निखारेगा।
ये भी पढ़े : चेहरे पर मेकअप प्राइमर कैसे लगाएं- How to Apply Makeup Primer in Hindi
Hair care tips in Hindi -बालों को हेल्दी बनाने के लिए खास टिप्स
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल How to Remove Dark Spots in Hindi-चेहरे के काले दाग-धब्बे मिटाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे और इस पोस्ट में हमने आपको (chehre ke kale dhabbe kaise hataye in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं