Dalchini benefits weight reduction in hindi – वजन कम करने के लिए दालचीनी के फायदे और उपयोग

dalchini benefits weight reduction in hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं dalchini benefits weight reduction in hindi – वजन कम करने के लिए दालचीनी के फायदे और उपयोग के बारे में जानकारी। मोटापा किसी भी इंसान को अच्छा नहीं लगता क्योंकि यह उसकी पर्सनालिटी खराब करने के साथ-साथ अनेकों प्रकार की बीमारियों को भी बुलावा देता है। इसीलिए आमतौर पर जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है वो इसे कम करने के तरीकों के बारे में जानकारी ढूंढते रहते हैं। वैसे तो इसके लिए कई मेडिकल ट्रीटमेंट भी अवेलेबल है लेकिन कुछ तरीके वजन घटाने में हेल्पफुल नहीं होते, तो कुछ बहुत ज्यादा महंगे होते हैं जिन्हें हर इंसान अफोर्ड नहीं कर सकता। तो ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे अपना वेट कम करने के लिए दालचीनी का उपयोग करें। स्मार्ट जिंदगी के आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप दालचीनी का उपयोग करके किस तरह से मोटापे से छुटकारा हासिल कर सकते हैं।

दालचीनी क्या होती है (what is cinnamon in hindi)

हालांकि आप दालचीनी के नाम से भलीभांति परिचित होंगे लेकिन फिर भी हम आपको यहां बता देते हैं कि यह एक मसाला है। इसको अंग्रेजी में स्नैमन (Cinnamon) कहा जाता है और इसका साइंटिफिक नाम सिनमोमम बेरूम है। बता दें कि हमारे देश भारत में विशेषतौर पर केरल के अंदर इसकी खेती की जाती है और दुनिया में चीन और श्रीलंका में इसे उगाया जाता है। इसका इस्तेमाल हर घर में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यहां बता दें कि इसमें कुछ ऐसे आयुर्वेदिक गुण भी मौजूद हैं जो कई प्रकार के रोगों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। स्पेशली यह वजन घटाने में काफी कारगर औषधि की तरह काम करती है।

 

दालचीनी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (cinnamon nutrients in hindi)

दालचीनी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो किसी भी व्यक्ति के लिए काफी अधिक हेल्पफुल हो सकते हैं जैसे कि –

  • कार्बोहाइड्रेट
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • विटामिन
  • फास्फोरस
  • पोटेशियम
  • एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व
  • एंटी ऑक्सीडेंट
  • फाइबर
  • कैरोटीन
  • राइबोफ्लेविन इत्यादि

मोटापा घटाने के लिए दालचीनी के फायदे (dalchini benefits weight reduction in hindi)

दालचीनी का इस्तेमाल वजन को कम करने के साथ-साथ उसे कंट्रोल करने में काफी ज्यादा हेल्पफुल होता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको इससे अनेकों फायदे मिल सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से एक संतुलित मात्रा में इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें और अपने वजन को घटाएं।

दालचीनी और शहद से बनी चाय

कई रिसर्च से यह बात साबित हुई है कि दालचीनी के अंदर मोटापा कम करने और उसे कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसे शहद में मिलाकर सेवन करके बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसा इसलिए संभव हो पाता है क्योंकि इसके अंदर पॉलिफिनॉल्स पाए जाते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक कप पानी लेकर उसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला दें।
  • इसको गैस पर उबलने के लिए रख दें।
  • जब पानी की मात्रा आधी रह जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब इसको छानकर कप में निकाल लें।
  • इसके अंदर अब एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें।
  • इसे अब आप पी लें।

दालचीनी से बनाएं फैट बर्नर डिटॉक्स वाटर

दालचीनी के अंदर जब पुदीने के पत्ते मिलाए जाते हैं तो इसके फायदे और भी ज्यादा दुगने हो जाते हैं। यहां बता दें कि पुदीने के पत्ते आपके वजन को घटाने के साथ-साथ तनाव को भी कम करने में हेल्पफुल हो सकते हैं। साथ ही साथ यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सुधारते हैं और गैस्ट्रिक,पित्त को भी ठीक करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक कप पानी लेकर उसमें 1 इंच दालचीनी की छाल को डाल दें।
  • इसको आप रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • सुबह एक कांच का गिलास लेकर उसमें यह पानी निकाल लें।
  • अब इसमें थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।

दालचीनी और हल्दी का दूध

दालचीनी और हल्दी वाला दूध मोटापे को कम करने में काफी अधिक फायदेमंद होता है। यहां बता दें कि जो हल्दी वाला दूध होता है उसमें मोटापे को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं। बता दें कि हल्दी के अंदर जो करक्यूमिन पाया जाता है वह आपके वजन को कम करने में सहायक होता है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक कप गर्म दूध लेकर उसमें एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर डाल दें और मिक्स कर लें।
  • इसके अंदर एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें।
  • अब इसको अच्छी तरह से मिलाकर सेवन करें।

 

वेट रिड्यूस करने के लिए दालचीनी का पानी

दालचीनी के अंदर शरीर के फैट को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं इसलिए आपको चाहिए कि वजन कम करने के लिए दालचीनी का पानी बनाकर हर दिन उपयोग करें।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक गिलास पानी का लेकर उसको गैस जलाकर गरम करने के लिए रख दें।
  • जब पानी गर्म हो जाए तो उसके अंदर 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डाल दें।
  • थोड़ी देर इसे पानी में उबालें और फिर गैस बंद कर दें।
  • इस पानी को हर रात सोने से पहले पिएं।

इंसुलिन में करे सुधार दालचीनी

व्यक्ति के शरीर में जब शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है तो वहां पर कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा जमा होने लगता है और उससे वेट बढ़ने लगता है। यहां बता दें कि इंसान के वजन और इंसुलिन का आपस में कनेक्शन होता है। इसलिए अगर आप वजन घटाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करके अपने इंसुलिन में सुधार करके मोटापे से निजात पा सकते हैं। इसलिए कम मात्रा में दालचीनी का सेवन जरूर करें।

दालचीनी और कॉफी करे वेट रिड्यूस

जो लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं वह इसके अंदर दालचीनी शामिल करके अपने वेट को रिड्यूस कर सकते हैं। यहां आपको बता दें कि अपनी कॉफी बनाते टाइम आप उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिक्स कर लें और फिर पिएं। यहां पर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी कॉफी में आप अगर दालचीनी मिला रहे हैं तो उसमें फिर चीनी ना मिलाएं।

जूस और दालचीनी पाउडर

जिन लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है उन्हें चाहिए कि वह अपने पसंदीदा जूस में दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसके लिए आप सब्जियों का जूस भी ले सकते हैं। इस तरह से जूस का टेस्ट भी बढ़ जाएगा और वजन घटने में भी मदद मिलेगी। यहां ध्यान रखें कि आप केवल एक चुटकी दालचीनी पाउडर ही अपने जूस के अंदर मिलाएं इससे ज्यादा नहीं।

दालचीनी का उपयोग करने से होने वाले नुकसान (side effects of dalchini in hindi)

हालांकि दालचीनी वजन घटाने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है लेकिन अगर कोई इंसान इसका इस्तेमाल ठीक तरह से नहीं करता है तो तब उसे इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जो कि इस प्रकार से हैं –

  • अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से आपको आंतों की बीमारी हो सकती है।
  • इसके अंदर कूमरिन पाया जाता है जिसकी वजह से आपके लीवर की कोशिकाओं को उससे नुकसान हो सकता है।
  • जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है उनको इसका अधिक उपयोग करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  • इसके अंदर ब्लड शुगर के लेवल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से दालचीनी उन लोगों को नुकसान दे सकती है जिनके रक्त में शुगर की मात्रा कम होती है।

ये भी पढ़े : sesame seeds in hindi – तिल के फायदे (til ke fayde), उपयोग और नुकसान

Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान

कंक्लुजन (dalchini ke fayde in hindi)

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल dalchini benefits weight reduction in hindi – वजन कम करने के लिए दालचीनी के फायदे और उपयोग और इस पोस्ट में हमने आपको (dalchini ke fayde in hindi) से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है जो कि आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद रहीं होंगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।

Leave a Comment