Witch Hazel in Hindi : आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Witch Hazel in Hindi- विच हेजल के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जानकारी। प्रकृति में ऐसी बहुत सारी जड़ी बूटियां हैं जिनका इस्तेमाल सदियों से शारीरिक बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। ऐसी ही एक प्राकृतिक जड़ी बूटी विच हेज़ल है जो बहुत ही गुणकारी औषधि मानी जाती है क्योंकि यह कई प्रकार की शरीर की बीमारियों को ठीक करके उनका इलाज करने में सहायक होती है। लेकिन अगर आप इसका उपयोग करना चाहते हैं तो उससे पहले आपको इसके फायदे, नुकसान और अन्य दूसरी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी जान लेना जरूरी है। तो यदि आप इसके बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें इससे जुड़ी हुई सारी खास बातें।
विच हेज़ल क्या होता है (What is Witch Hazel in Hindi)
यहां सबसे पहले आपको बता दें कि विच हेज़ल एक ऐसा फूल वाला झाड़ीनुमा पौधा है जो आमतौर पर जापान, चीन और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिक पाया जाता है। इसको विंटरब्लूम के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं जिसकी वजह से इसका प्रयोग दवाई के रूप में बहुत अधिक किया जाता है।
विच हेज़ल के फायदे क्या क्या होते हैं (Benefits of Witch Hazel in Hindi)
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि विच हेज़ल एक ऐसा पौधा है जिसके अंदर बहुत सारे औषधीय तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी बहुत ज्यादा किया जाता है। इसके बहुत सारे फायदे हैं जिनके बारे में जानकारी इस प्रकार से है –
कान के इंफेक्शन को करे ठीक
बहुत बार कान में वायरस या फिर बैक्टीरिया की वजह से इंफेक्शन हो जाता है। उसको ठीक करने के लिए आप विच हेज़ल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसके अंदर एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल गुण के अलावा एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं जो कान के संक्रमण को ठीक कर सकते हैं। इसलिए अगर आपके कान में इन्फेक्शन की परेशानी है तो 1 या फिर 2 बूंद इसकी आप अपने कान में डाल लें परंतु एक बार इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से जरूर मशवरा कर लें।
स्ट्रेच मार्क्स को करे ठीक
जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है उन्हें चाहिए कि वह उन निशानों को हल्का करने के लिए विच हेज़ल का उपयोग करें। इसलिए स्ट्रेच मार्क्स पर इसे लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ ही दिनों में उनकी स्किन से मार्क्स हट जाएंगे।
शेव करने के बाद जलन से बचने के लिए करें इस्तेमाल
कुछ लोग जब शेविंग करते हैं तो उन्हें जलन होने लगती है जिससे राहत पाने के लिए उन्हें चाहिए कि वह विच हेज़ल का इस्तेमाल करें क्योंकि इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण के अलावा एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रिजेंट की मात्रा होती है जो स्किन पर होने वाली खुजली या जलन को ठीक करने में सहायक है।
ये भी पढ़े : Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान
चिकन पॉक्स को करे ठीक
कुछ लोगों को वायरल इंफेक्शन की वजह से चिकन पॉक्स हो जाता है जिससे उनकी त्वचा में खुजली भी होने लगती है। तो ऐसे में आपको चाहिए कि आप विच हेज़ल का प्रयोग करें क्योंकि इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक तत्वों के अलावा राहत देने वाले गुण भी मौजूद होते हैं जो चिकन पॉक्स की बीमारी को ठीक कर सकते हैं। इसलिए गेंदे के फूल के साथ इसे इस्तेमाल करना चाहिए। यहां बता दें कि गेंदे के फूल और विच हेजल रात भर के लिए पानी में भिगो दें। उसका पेस्ट बना कर फिर लगा लें इससे आपको चिकन पॉक्स से होने वाली खुजली से आराम मिलेगा।
आंखों के लिए भी है हेल्पफुल
आंखें बहुत नाजुक होती हैं और इस वजह से पोलूशन, धूल मिट्टी या फिर नींद पूरी ना होने की वजह से इनमें कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं जैसे कि आंख आना और आंखों के नीचे सूजन का आना। तो इससे राहत पाने के लिए आप एक कॉटन बॉल लेकर उसे विच हेज़ल में भिगोकर फिर अपनी आईज के आसपास सारे में लगा लें। जानकारी दे दें कि इसके अंदर anti-inflammatory गुण होते हैं जिसकी वजह से आंखों की परेशानियों को ठीक किया जा सकता है।
कीड़े मकोड़ों के काटने को करे ठीक
कई बार गर्मी या फिर बरसात के मौसम में कीड़े मकोड़ों या मच्छर मक्खी के काटने से स्किन में बहुत ज्यादा जलन और खुजली होने लगती है एवं कभी-कभी तो सूजन तक भी आ जाती है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या हो गई है तो उस से राहत पाने के लिए आप विच हेज़ल का इस्तेमाल करें। इसके अंदर मौजूद एस्ट्रिजेंट कीड़े मकोड़े के काटने को ठीक करता है।
कील मुहांसो की समस्या को करे दूर
कील मुहांसों की समस्या आज ऐसी बन चुकी है कि इससे हर कोई परेशान है खासतौर से वह लोग जिनकी ऑयली स्किन होती है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि इसके अंदर टैनिन और एस्ट्रिजेंट के गुण पाए जाते हैं और साथ ही साथ बता दें कि इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती है जो कि आपको कील मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाने में उपयोगी साबित हो सकती हैं।
स्किन टोनर के रूप में करता है काम
अगर आप अपने स्किन को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक प्रॉपर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना होगा जैसे कि क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग। तो यहां बता दें कि अगर आप कोई अच्छा टोनर ढूंढ रहे हैं तो आप विच हेज़ल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बेस्ट टोनर है जो आपकी स्किन को धूल मिट्टी और विषैले तत्वों से बचा कर उसे हेल्दी बनाता है।
बालों को बनाए हेल्दी
आजकल हर इंसान बालों के टूटने और झड़ने से परेशान हैं लेकिन अगर आप टाइम पर इसका इलाज कर लें तो आप अपने बालों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। यहां आपको बता दें कि यह आपके बालों को मजबूत बनाने के अलावा आपकी स्कैल्प को भी स्वस्थ बनाता है। इसलिए नियमित रूप से इसका उपयोग अपने बालों और स्कैल्प पर जरूर करें।
एंटी एजिंग के तौर पर करता है बेहतरीन काम
विच हेज़ल के अंदर कुछ ऐसे एंटी एजिंग गुण देखने को मिलते हैं जो आप की बढ़ती हुई उम्र के असर को कम करने का काम करते हैं। यहां बता दें कि अगर आपकी त्वचा पर झुर्रियां आ गई है तो इसके लिए आप विच हेज़ल का उपयोग करें यह आपकी स्किन को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ रिंकल्स को भी कम करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
विच हेज़ल का उपयोग कैसे किया जाता है (How to Use Witch Hazel in Hindi)
विच हेज़ल के फायदे जानने के बाद अब आप यह जानना चाहते होंगे कि आप इतने गुणकारी पौधे का प्रयोग किस तरह से कर सकते हैं तो उसके बारे में जानकारी हम निम्नलिखित बता रहे हैं-
- चेहरे से मेकअप हटाने के लिए मेकअप रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसे उबालकर इसके पानी को इस्तेमाल किया जाता है।
- ऑइंटमेंट की तरह भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
- इसे स्प्रे के रूप में भी स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
विच हेज़ल के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान
हालांकि विच हेज़ल के बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी आपको हो सकते हैं जिसके बारे में हम निम्नलिखित बता रहे हैं –
- अगर आप इसका हद से ज्यादा सेवन करेंगे तो आपको पेट की बीमारी हो सकती है।
- जो महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं या फिर प्रेग्नेंट है उन्हें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
- इसका इस्तेमाल करने पर आपको स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
ये भी पढ़े : Macadamia Nuts in Hindi- मैकाडामिया नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान
Bhringraj in Hindi – भृंगराज के फायदे(Bhringraj Benefits), उपयोग और नुकसान
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का पोस्ट Witch Hazel in Hindi- विच हेजल के फायदे(Witch Hazel ke Fayde) उपयोग और नुकसान के बारे में हिंदी में जानकारी। इस लेख में हमने आपको (Benefits of Witch Hazel in Hindi) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातें बता दी है जो आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहेंगी। इसलिए अंत में हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें जो (Witch Hazel in Hindi) से संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं। अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।