Vinegar in Hindi: दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Vinegar in Hindi- सिरके के फायदे,उपयोग और नुकसान के बारे में जानकारी। हर घर में किचन के अंदर ऐसी बहुत सारी चीजें मौजूद होती हैं जिनका उपयोग शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा दवा के रूप में किया जाता है। रसोईघर में विनेगर एक ऐसा तत्व है जिसका प्रयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका प्रयोग करके शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाया जा सकता है। यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें सिरके के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में सभी खास बातें।
सिरका क्या होता है (What is Vinegar in Hindi)
सबसे पहले आपको हम बता दें कि विनेगर यानी सिरका क्या होता है? जानकारी दे दें कि यह एक लिक्विड पदार्थ है जो कि एसिडिक एसिड बैक्टीरिया व इथेनॉल के फर्मेंटेशन के माध्यम से उत्पादित होता है। साथ ही साथ आपको बता दें कि विनेगर एक फ्रांसीसी शब्द है जिसका मतलब है खट्टी शराब। इसके अंदर एसिडिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मनुष्य के शरीर पर दवाई की तरह काम करता है। शायद यही कारण है कि लोग इसका प्रयोग केवल अपने खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि इसके औषधीय गुणों के लिए भी करते हैं।
सिरका में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं (Vinegar Nutrients in Hindi)
विनेगर में एक नहीं बल्कि बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जिनकी जानकारी इस प्रकार से है –
- कैल्शियम
- आयरन
- फास्फोरस
- मैग्नीशियम
- पोटेशियम
- जिंक
- सोडियम
- एंटीफंगल गुण
- एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण
- एंटी ऑक्सीडेंट तत्व
सिरका के प्रकार (Vinegar Types in Hindi)
यहां आपको बता दें कि विनेगर एक तरह का नहीं होता है बल्कि इसके अनेकों प्रकार हैं जिनकी जानकारी इस तरह से है –
- बैलसेमिक सिरका
- चावल सिरका
- सफेद सिरका
- माल्ट सिरका
- नारियल का सिरका
- सेब का सिरका
सिरका के फायदे क्या क्या होते हैं (Benefits of Vinegar in Hindi)
विनेगर यानी सिरका के फायदे अनेकों हैं जिसकी वजह से प्राचीन काल से ही इसका इस्तेमाल यूरोपीय देशों के अलावा अन्य देशों में भी औषधि के तौर पर किया जाता था। आज भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो कई रोगों को ठीक करने के लिए विनेगर का प्रयोग करते हैं लेकिन इसको इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति को इसके फायदों के बारे में सारी जानकारी हो। निम्नलिखित हम विनेगर के फायदे बता रहे हैं –
ये भी पढ़े : Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान
खराब गले को ठीक करता है
कुछ लोग जब भी खट्टी या फिर कोई ठंडी चीज खाते हैं तो उसकी वजह से उनका गला खराब हो जाता है या फिर उसमें खराश होने लगती है। इस वजह से उसके गले में कांटो जैसी चुभन के साथ-साथ दर्द भी होने लगता है। तो जिन लोगों को ऐसी समस्या हो तो उन्हें चाहिए कि वह विनेगर को गुनगुने पानी में डालकर गरारे करें इससे उन्हें फौरन राहत मिलेगी।
लू से बचाता है
गर्मियों का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जिसमें अपनी सेहत का काफी ख्याल रखना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि गर्मियों में धूप बहुत तेज होती है जिसकी वजह से लू लग जाती है। ऐसे में व्यक्ति को सिर-दर्द, बुखार जैसी समस्याएं हो जाती हैं। तो गर्मी के मौसम में सिरके का इस्तेमाल प्याज में मिलाकर करना चाहिए इससे आप लू से अपना बचाव कर सकेंगे।
मांसपेशियों को बनाता है स्ट्रांग
कुछ लोगों की मांसपेशियां बहुत ही कमजोर होती है जिसकी वजह से अकसर उन में दर्द और सूजन जैसी समस्या बनी रहती है। इसके अलावा व्यक्ति को उठने और बैठने में भी काफी मुश्किल होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल में विनेगर को मिलाकर उससे अपने शरीर की मांसपेशियों पर मालिश करके उन्हें मजबूत बनाएं।
स्किन इन्फेक्शन को करे कम
बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से स्किन पर कई तरह के रोग उत्पन्न हो जाते हैं जैसे कि फंगस ,दाद, खाज, खुजली, मुंहासे, दाग-धब्बे इत्यादि। इस तरह के रोगों का अगर इलाज न किया जाए तो वह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाते हैं। इसलिए बैक्टीरियल इन्फेक्शन को रोकने के लिए सिरके का इस्तेमाल बॉडी वॉश की तरह करें।
वजन घटाने में है हेल्पफुल
इंसान का वजन जितनी तेजी के साथ बढ़ता है उतनी तेजी से कभी भी कम नहीं होता। इसलिए जब किसी का वजन बढ़ जाता है तो वह इसे कम करने के लिए बहुत सारे उपाय करता है परंतु उसे सफलता नहीं मिलती। लेकिन अगर हर दिन सुबह सवेरे उठकर एक गिलास गर्म पानी में एक छोटी चम्मच विनेगर का मिक्स करके सेवन किया जाए तो कम होने लगता है।
बालों की डैंड्रफ को करे कम
डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जिससे आज अधिकतर लोग परेशान हैं और उसके लिए वह कई तरह के उपचार और भिन्न-भिन्न शैंपू का प्रयोग भी करते हैं लेकिन फिर भी वह अपने बालों से डैंड्रफ खत्म नहीं कर पाते। यहां आपको बता दें कि रूसी को खत्म करने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसके अंदर एसिडिक अम्ल और एंटीइन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो आपके सर से डैंड्रफ को कम कर सकते हैं।
दांतो का पीलापन करे दूर
मोती जैसे चमकते दांत हर इंसान का सपना होते हैं क्योंकि इससे उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है। तो वहीं जिन लोगों के दांत पीले होते हैं उन्हें अकसर लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए दांतो को सफेद करने और उनका पीलापन दूर करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका उपयोग हर दिन मंजन में मिलाकर किया जा सकता है।
सिरका कैसे उपयोग किया जाता (How to use vinegar in Hindi)
ऊपर हमने आपको विनेगर के बहुत सारे फायदों के बारे में जानकारी दी है। अब यहां आपको हम यह बता दें कि आप इसे किस तरह से उपयोग कर सकते हैं-
- केक बनाने में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
- इसका इस्तेमाल सलाद में डालकर कर सकते हैं।
- विनेगर को सादे पानी के अंदर मिक्स करके भी प्रयोग कर सकते हैं।
- शहद के साथ भी मिलाकर इसको उपयोग कर सकते हैं।
- अचार बनाने में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
- बिस्कुट बनाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।
- सब्जी और दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
- नहाते समय इसे पानी में डालकर इस्तेमाल करते हैं ताकि शरीर में ताज़गी आए।
- यदि नींबू की शिकंजी में इसका उपयोग किया जाता है तो उसका टेस्ट काफी बढ़ जाता है।
- विनेगर को फेस वॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के लिए उपचार में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- घरों की खिड़कियों और दरवाजों को साफ करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
- कांच को साफ़ करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
सिरका से होने वाले नुकसान (Vinegar Side Effects in Hindi)
हालांकि सिरका स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक होता है लेकिन अगर इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह आपको हानि पहुंचा सकता है। इससे होने वाले नुकसान इस प्रकार से है –
- अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल कर लिया जाए तो इससे अपच की परेशानी हो सकती है।
- हार्टबर्न की प्रॉब्लम भी हो सकती है।
- सिरके का अधिक इस्तेमाल आपके दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है।
- यह आपके ब्लड शुगर और पोटेशियम के लेवल को हद से ज्यादा कम कर सकता है।
ये भी पढ़े : Maple Syrup in Hindi- मेपल सिरप के फायदे(Benefits of Maple syrup in hindi), उपयोग और नुकसान
Macadamia Nuts in Hindi- मैकाडामिया नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का पोस्ट Vinegar in Hindi- सिरके के फायदे(Benefits of Vinegar in Hindi), उपयोग और नुकसान के बारे में हिंदी में जानकारी। इस लेख में हमने आपको (Vinegar in Hindi) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातें बता दी है जो आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहेंगी। इसलिए अंत में हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें जो (Benefits of Vinegar in Hindi) से संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं। अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।