Benefits of Dandelion in Hindi : दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आएं हैं Dandelion in Hindi- सिंहपर्णी के फायदे, उपयोग और नुक़सान के बारे में जानकारी। यहां बता दें कि यह एक जड़ी बूटी है जिसे आपने अपने बचपन में जरूर देखा होगा। साथ ही साथ बता दें कि इसका उपयोग अधिकतर लोग अपने गार्डन को सजाने के लिए करते हैं लेकिन यहां आपको हम बता दें कि यह केवल सजाने के लिए ही प्रयोग में नहीं किया जाता है बल्कि इसे औषधि के तौर पर भी आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको इसके बारे में सारी जानकारी नहीं है तो हमारे आज के इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और जानें इसके फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में सभी रोचक बातें।
सिंहपर्णी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें | (Some Other Important Factor of Dandelion in Hindi)
| पौधे का नाम | सिंहपर्णी |
| अंग्रेजी नाम | Dandelion |
| वैज्ञानिक नाम | टराक्सेकम |
| कहां पाया जाता है | यूरोप, अमेरिका और एशियाई देशों में |
| रंग | धूसर भूरा |
| स्वाद | कड़वा |
सिंहपर्णी क्या होती है (What is Dandelion in Hindi)
यहां आपको सबसे पहले बता दें कि सिंहपर्णी एक ऐसी खरपतवार है जो कि 12 महीने उपजती है। अगर इसके पौधे की लंबाई की बात करें तो यह 10 से लेकर 12 इंच तक का होता है। इसके अंदर लगने वाले पीले रंग के फूल बिल्कुल सूरजमुखी के फूलों की तरह दिखते हैं। परंतु यहां आपको बता दें कि सिंहपर्णी के फूलों का आकार सूरजमुखी के फूलों के आकार से छोटा होता है और इसकी पत्तियां नुकीली एवं हरे रंग की होती हैं जो दिखने में बहुत ही आकर्षक लगती हैं। बता दें कि इसका स्वाद कड़वा होता है।
सिंहपर्णी में कौन कौन से पौष्टिक तत्व होते हैं (Dandelion Nutrients in Hindi)
जानकारी के लिए बता दें कि सिंहपर्णी के सारे पौधे के अंदर बहुत सारे पोष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं। इसीलिए इसकी पत्तियों के साथ-साथ इसकी जड़ों तक का उपयोग शरीर को निरोगी बनाने के लिए किया जाता है। हम आपको इसमें मौजूद पोष्टिक तत्वों की जानकारी दे रहे हैं जो कि इस तरह से हैं-
- विटामिन
- पोटेशियम
- फास्फोरस
- फाइबर
- कार्बोहाइड्रेट
- पोडियम
- फोलेट
- नियासिन
- थायमिन
- राइबोफ्लेविन
- फैटी एसिड
- पोटाश
- सेलेनियम
- पैंटोथैनिक एसिड
- एंटी ऑक्सीडेंट
- इन्फ्लेमेटरी तत्व इत्यादि।
सिंहपर्णी के फायदे क्या क्या है (Benefits of Dandelion in Hindi)
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह पौधा कोई आम पौधा नहीं बल्कि एक औषधीय पौधा है जिसके अंदर आपको अनेकों तरह के विटामिंस के साथ-साथ खनिज तत्व भी मिल जाते हैं जो किसी भी व्यक्ति के शरीर को हेल्थी बनाने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको सिंहपर्णी के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कि इस तरह से हैं –
भूख ना लगने की समस्या को दूर करता है
किसी भी व्यक्ति का शरीर स्वस्थ तभी रह सकता है जब उसे संपूर्ण पोषण मिलता है। लेकिन जब उसे भूख नहीं लगती तो तब वह बहुत ही कम मात्रा में खाद्य पदार्थ का उपयोग करता है। इसलिए जिन लोगों को भूख नहीं लगती या फिर कम लगती है तो उन्हें चाहिए कि वह सिंहपर्णी का सेवन करें क्योंकि इसके लिए यह एक रामबाण औषधि की तरह है। यहां बता दें कि इसके अंदर विटामिन बी विटामिन सी और आयरन काफी पाया जाता है जो आपके भूख के लेवल को बढ़ाने में काफी लाभदायक होता है।
यूरिन इंफेक्शन को करता है ठीक
कुछ लोगों को पेशाब में संक्रमण की समस्या होती है जिसकी वजह से उनका पेशाब या तो बूंद बूंद करके आता है या फिर बिल्कुल ही आना बंद हो जाता है और इसके साथ साथ यूरिन में काफी जलन भी होती है। यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जिसकी वजह से कभी-कभी इंसान की मौत भी हो जाती है। यहां बता दें कि पेशाब में अगर इंफेक्शन हो जाए तो उसका सीधा असर गुर्दे के ऊपर पड़ता है। इस तरह से गुर्दा खराब भी हो सकता है। इसलिए आप सिंहपर्णी इस्तेमाल करके मूत्र संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं।
शरीर की मांसपेशियों की अकड़न को करे दूर
सिंहपर्णी एक ऐसा औषधीय पौधा है जो उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है जिनके शरीर की मांसपेशियों में अकड़न बनी रहती है। यहां जानकारी दे दें कि शरीर में ठीक तरह से मोमेंट उसी समय होती है जब मांसपेशियां स्वस्थ हो और उसके साथ साथ बॉडी में लचीलापन भी हो। इसलिए जिन लोगों को मांसपेशियों में अकड़न की समस्या हो तो उन्हें चाहिए कि वह सिंहपर्णी का इस्तेमाल करें क्योंकि इसके अंदर मैग्नीशियम और कैल्शियम बहुत मात्रा में पाया जाता है जो कि मांसपेशियों को लचीला बनाने में उपयोगी हो सकता है।
ये भी पढ़े : Castor Oil in Hindi -कैस्टर ऑयल (Arandi ka tel) के फायदे उपयोग और नुकसान
लीवर को बनाए हेल्थी
जिन लोगों का लीवर यानी की जिगर ठीक तरह से काम नहीं करता उन्हें चाहिए कि वह सिंहपर्णी जैसी जड़ी बूटी का इस्तेमाल करें क्योंकि इसके अंदर है हेपाटोप्रोटेक्टिव ,विटामिन सी और डाइटरी फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि आपके जिगर को स्वस्थ बनाने में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
शरीर के मोटापे को करे कम
जो लोग बहुत मोटे होतै हैं उनके जोड़ों में और मांसपेशियों में दर्द बना रहने लगता है। इसके साथ-साथ उन्हें अन्य प्रकार के रोग भी लग जाते हैं जैसे कि दिल की बीमारी, उदार रोग इत्यादि। इसलिए मोटापा कम करने के लिए सिंहपर्णी का इस्तेमाल करके आप अनेक प्रकार की बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि इसके अंदर मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और फाइबर मोटापे को सरलता के साथ काम करने में मददगार होता है।
कमर के दर्द को करे ठीक
आजकल बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो कमर दर्द की बीमारी से परेशान हैं। यहां यह भी बता दें कि जिन लोगों को कमर दर्द होता है वह शारीरिक तकलीफ तो सहन करते ही हैं बल्कि साथ-साथ उनके गुर्दे और किडनी पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सिंहपर्णी का पौधा आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसके अंदर मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम काफी अधिक होता है जो आप की रीड की हड्डी को मजबूत बनाने के साथ-साथ कमर दर्द की समस्या को भी ठीक करता है।
सिंहपर्णी के अन्य फायदे(Some Other Benefits of Dandelion in Hindi)
ऊपर हमने जितने भी सिंहपर्णी के लाभ बताएं हैं उसके अलावा भी इसके दूसरे और भी बहुत सारे लाभ है जैसे कि –
- जिन लोगों को कब्ज की समस्या है यह उसको भी ठीक करने में उपयोगी है।
- बहुत से लोगों को खुजली और फुंसियों की समस्या बनी रहती है और ठीक नहीं होती। तो उन्हें चाहिए कि वह सिंहपर्णी का इस्तेमाल करें क्योंकि इसके अंदर एंटीफंगल और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जिसकी वजह से यह उन्हें बहुत जल्दी ठीक कर देता है।
- इसमें ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो मधुमेह की बीमारी में काफी लाभदायक हो सकते हैं।
- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है उन्हें चाहिए कि वह भी इसका इस्तेमाल करें।
- जिन लोगों के बाल कमजोर और पतले होते हैं उन्हें चाहिए कि वह सिंहपर्णी का सेवन करें क्योंकि यह बालों को पोषण देकर उन्हें मज़बूत, घना और खूबसूरत बनाने में काफी लाभदायक होता है।
सिंहपर्णी का उपयोग करने का तरीका (How to use Dandelion in Hindi)
सिंहपर्णी लाभ लेने के लिए आप इसको निम्नलिखित तरीकों के साथ उपयोग कर सकते हैं-
- पत्तियों का जूस बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसकी जड़ का उपयोग काढ़ा बनाकर किया जा सकता है।
- इस पौधे की जड़ का पेस्ट बनाकर या फिर ताजी पत्तियों को पीसकर स्किन पर लगाया जा सकता है।
- इसका उपयोग चाय के रूप में भी किया जा सकता है।
- सिंहपर्णी का सेवन सलाद के साथ साथ चटनी बना कर भी कर सकते हैं।
सिंहपर्णी के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान (Dandelion Side Effects in Hindi)
किसी भी चीज की अधिकता आपको नुकसान दे सकती है और इसी तरह से आपको बता दें कि सिंहपर्णी के आपको बहुत सारे फायदे मिल जाते हैं लेकिन अगर आप इसका गलत तरीके से उपयोग करेंगे तो आपके शरीर को निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं –
- इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए उचित नहीं है क्योंकि इसके अंदर कई तरह के एसिड मौजूद होते हैं।
- जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं उनका खाना बहुत जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है इसलिए व्यक्ति को बार-बार और जल्दी जल्दी भूख लगती है। ऐसे में अगर व्यक्ति हद से ज्यादा खाना खाएगा तो उसके शरीर का वजन बढ़ जाएगा।
- जिन लोगों को अल्सर की समस्या है उनको भी इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
- अगर किसी को एलर्जी की समस्या है तो उसे डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़े : Maple Syrup in Hindi- मेपल सिरप के फायदे(Benefits of Maple syrup in hindi), उपयोग और नुकसान
Macadamia Nuts in Hindi- मैकाडामिया नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान
कंक्लुजन
दोस्तों यह था हमारा आज का पोस्ट Dandelion in Hindi- सिंहपर्णी के फायदे(Benefits of Dandelion in Hindi) उपयोग और नुक़सान के बारे में हिंदी में जानकारी। इस लेख में हमने आपको (Dandelion in Hindi) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातें बता दी है जो आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहेंगी। इसलिए अंत में हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें जो (Benefits of Dandelion in Hindi) से संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं। अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।