lauki ke juice ke fayde in hindi | लौकी के जूस के फायदे | Lauki juice benefits in hindi
लौकी एक ऐसा फल है जिसको लोग खाना पसंद नहीं करते है , अक्सर ऐसा देखा गया है कि जो चीज़ खाने में अच्छी नहीं लगती है परन्तु वो चीज़ बहुत ही लाभदायक होता है , जैसे आप लौकी को ही देख लीजिये , लौकी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होता है , जिससे हमारे शरीर को बहुत ही फिट एंड तंदरुस्त बनाता है | लौकी के बहुत सारे फायदे होते है (lauki ke juice ke fayde in hindi) jispe आज हम चर्चा करेंगे।
लौकी मुख्यतः दो प्रकार कि होती है , लौकी को उनके अकार के हिसाब से बाँटा गया है – पहला लम्बी बेलनाकार लौकी तथा दूसरा गोल लौकी। लौकी का रंग अक्सर हल्का हरा रंग और हल्का पीला रंग टाइप का होता है , और इसके अंदर मौजूद गूदा और बीज सफ़ेद रंग के होते है , लौकी का गूदा और उसके बीज दोनों ही बहुत ही लाभदायक होता है । लौकी को कई लोग दूधि और घिया के नाम से भी पुकारते है ।
लौकी में अनेक प्रकार के विटामिन और खनिज पदार्थ पाए जाते है , जैसे – मैग्नेशियम,केल्शियम , फास्फोरस, विटामिन A और विटामिन C जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते है।
United State के कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 100 ग्राम लौकी में निम्न पोषक तत्व, विटामिन और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं जो इस प्रकार से है :
| क्रमांक | पोषक तत्व | मात्रा |
| 1 | पानी | 95-96 ग्राम |
| 2 | एनर्जी | 13-14 कैलोरी |
| 3 | कार्बोहाईड्रेट | 3.39 ग्राम |
| 4 | फाइबर | 0.5 ग्राम |
| 5 | प्रोटीन | 0.62 ग्राम |
| 6 | वसा | 0.02 ग्राम |
| क्रमांक | खनिज पदार्थ | मात्रा |
| 1 | केल्शियम | 26 मिली ग्राम |
| 2 | फास्फोरस | 13 मिली ग्राम |
| 3 | लौह तत्व | 0.20 मिली ग्राम |
| 4 | मैग्नीशियम | 11 मिली ग्राम |
| 5 | पोटेशियम | 150 मिली ग्राम |
| 6 | जिंक | 0.70मिली ग्राम |
| 7 | सोडियम | 2 मिली ग्राम |
| क्रमांक | विटामिन | मात्रा |
| 1 | विटामिन C | 10.1 मिली ग्राम |
| 2 | थायमिन | 0.029 मिली ग्राम |
| 3 | विटामिन A | 16 IU |
| 4 | राइबोफ्लेविन | 0.022 मिली ग्राम |
| 5 | विटामिन B – 6 | 0.04 मिली ग्राम |
| 6 | नियासिन | 0.320 मिली ग्राम |
| 7 | फोलेट, DFE | 6 mcg |
लौकी और उसके जूस के फायदे – Lauki and juice benefits in hindi
लौकी को सब्जी के रूप में बनाकर खाये या उसके जूस को निकाल कर पीये लौकी दोनों रूप में फायदा देता है , वैसे देखा जाये तो लौकी का जूस ज्यादा फायदेमंद होता है लौकी के सब्जी के तुलना में । आईये जानने कि कोशिश करते है दोनों रूप में लौकी कैसे हमे फायदा पंहुचा सकता है ।
साधारण रूप में लौकी के फायदे (Lauki ke Fayde) –
1- लौकी में मौजूद पोटेशियम नमक पोषक तत्व बहुत साड़ी किडनी सम्बन्धी बिमारियों से निजात दिला सकता है और ये बहुत ही उपयोगी होता है ।
2-lauki को खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है ।
3- यदि आप लौकी कि सब्जी बहुत ही काम मसाले में बना कर खाने से तनाव कम किया जा सकता है और पित्त को बाहर निकालने में बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है ।
ऐसे ही बहुत सारे फायदे होते है यदि हम लौकी का सब्जी बहुत ही कम मसाला में बना कर खाये या उबाल कर खाये ।
Ajinomoto Uses, Benefits and Side Effects in Hindi
Benefits of Ajinomoto in Hindi
गुलाब जल के फायदे(Benefits of Rose Water in Hindi) – Gulab Jal ke Fayde
लौकी के जूस के फायदे (Lauki Juice Benefits in Hindi )
lauki ke juice ke fayde in hindi
शरीर को डिटॉक्स करे
यदि आप रोज़ खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीते है तो आपको ताजगी और एनर्जी महसूस होगा । लौकी के जूस में लगभग 96% पानी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकल देता हैं और साथ में हमारे शरीर को ठंडक भी देता हैं ।
वजन घटाने में मददगार
लौकी के जूस में कैलोरी और फैट बहुत ही कम होता हैं इसलिए जो लोग खली पेट लौकी का जूस पीते हैं उनका वजन घटाने में मदद करता हैं ।
मूत्र सम्बन्धी समस्या का निवारण
यदि मूत्र त्याग करते समय जलन के समस्या से परेशान हो तो नियमित रूप से एक गिलास लौकी का जूस पीने से आप इन समस्या से निजात पा सकते हैं ।
सनटैन से छुटकारा दिलाए
यदि आप चाहते हैं सूरज के तेज किरणों से बचना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीना चाहिए इससे आप सनटैन से छुटकारा मिल सकता हैं ।
अनिद्रा की समस्या से निवारण
यदि किसी व्यक्ति को नींद नहीं आने की समस्या है तो उसको लौकी के जूस में साबुत तिल या तिल का तेल मिला कर पीने से नींद की समस्या से निजात मिल सका है ।
कब्ज से दिलाए राहत
यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो एक गिलास लौकी का जूस पीने से आपको इस समस्या से निजात मिल सकता है ।
वर्कआउट करने के बाद पिए लौकी का जूस
यदि आप वर्कआउट करते है और उसके बाद आप प्रोटीन शेक पीते है तो उतना फायदेमंद नहीं होता आप उसके जगह पे लौकी के जूस एक गिलास वर्कआउट के बाद पीकर देखे , लौकी के जूस में नेचुरल शुगर होता है , जो ग्लाइकोजीन के स्तर को बनाये रखता है , जिससे वर्कआउट के दौरान शरीर में होने वाली कार्बोहाइड्रेट की कमी को दूर करता है ।
नोट : सावधानी भी जरूरी –
जैसा की मैं अपने हर एक ब्लॉग में बताता हूँ की सबके फायदे होते है तो कुछ नुकसान भी जरूर होता है या ऐसे बोल सकते है कुछ सावधानियाँ जरूर बरतना चाहिए , आईये आपको बताता हूँ क्या क्या सावधानियाँ करना चाहिए – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जारी एक समिति ने इसको लेकर वार्निंग भी जारी किया है , समिति का मानना है की जब भी आप लौकी का जूस निकालने से पहले लौकी का एक छोटा सा टुकड़ा काट कर उसको चख लेना चाहिए , यदि वो कडुवा हो तो लौकी का किसी भी रूप में सेवन या इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | यह खतरनाक हो सकता है ।
समिति का यह भी मानना है कि लौकी के जूस को किसी भी फल और सब्जी के साथ मिलाकर नहीं पीना चाहिए , यदि आपको लौकी का जूस पीने के बाद किसी भी प्रकार से बेचैनी , उल्टी, चक्कर कि शिकायत हो तो आप तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में चले जाना चाहिए , या अपने डॉक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए ।
अगर आपको यह जानकारी (lauki ke juice ke fayde in hindi)पसंद आया हो या आपको कुछ नया जानने को मिला हो तो इसे शेयर ज़रूर करें। और हमे कमेंट करके बताएं अगर इससे रिलेटेड आपका कोई और सवाल हो तो भी हमे कमेंट करके बताये ।
ये भी पढ़े :- Corn Flour in Hindi | कॉर्नफ्लोर क्या है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं